Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Olympics, Badminton: पेरिस ओलंपिक में चिराग-सात्विक का मेडल जीतने का सपना टूटा, मलेशिया की जोड़ी ने हराया

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 06:10 PM (IST)

    Paris Olympics Badminton पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। मेंस डबल्स बैडमिंटन स्पर्धा में चिराग-सात्विक की जोड़ी को हार का सामना करना ...और पढ़ें

    Chirag Satwik की जोड़ी को मिली हार। फोटो- रायटर
    Chirag Satwik की जोड़ी को मिली हार। फोटो- रायटर

    HighLights

    1. चिराग-सात्विक को पेरिस ओलंपिक में मिली हार
    2. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की जोड़ी ने दी शिकस्त
    3. पहला गेम जीतने के बाद दूसरे और तीसरा गेम हारी भारतीय जोड़ी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक से बैडमिंटन में भारत के लिए बुरी खबर आई है। मेंस डबल्स में चिराग और सात्विक की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। मलेशिया की जोड़ी चिया आरोन और सोह वूई यिक ने 64 मिनट चले खेल में 2-1 से मात देकर जीत दर्ज की।

    पहले गेम में चिराग और सात्विक ने दमदार प्रदर्श किया। दोनों ने मलेशियाई जोड़ी पर बढ़त बनाते हुए उम्दा प्रदर्शन किया। 17 मिनट चले इस गेम में चिराग-सात्विक ने आरोन और यिक की जोड़ी को 21-13 से मात दी। इस जीत से भारत ने मलेशिया पर दबाव बनाया।

    दूसरे गेम में मलेशिया ने की वापसी

    दूसरे गेम में मलेशिया ने दबाव को कम करते हुए शुरुआत में ही बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, चिराग-सात्विक ने भी वापसी के लिए अच्छे शॉट खेले। पहले गेम से एक मिनट अधिक चले इस गेम में मलेशिया ने बाजी मारी। 18 मिनट तक चले मैच में मलेशिया ने दूसरा गेम 21-14 से अपने नाम किया।

    तीसरे गेम में मिली कड़ी टक्कर

    एक-एक की बराबरी पर खड़ी दोनों टीमों ने आखिरी गेम में उम्दा खेल दिखाया। कुछ समय तक मलेशिया आगे चलता रहा तो चिराग-सात्विक ने वापसी करने के लिए पूरा जोर लगाया। 15 अंक तक भारत कड़ी टक्कर दी। हालांकि, इसके बाद मलेशियाई जोड़ी ने कोई गलती नहीं की और अंत में 21-16 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Olympics 2024: Lakshya Sen की जीत को क्यों किया गया ‘डिलीट’, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे निराश

    भारत को चिराग और सात्विक की जोड़ी से मेडल की उम्मीद थी। क्वार्टर फाइनल में मिली इस हार के बाद भारत की मेडल की उम्मीद टूट गई। बैडमिंटन में अब पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और प्रणय रॉय की चुनौती बाकी है।

    यह भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक्स में हार के बाद फूट-फूट कर रोईं Ashwini Ponappa, कहा- अब नहीं खेलूंगी