Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Paralympics 2024: नितेश कुमार ने बैडमिंटन में भारत को दिलाया गोल्‍ड मेडल, फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल को रौंदा

    Updated: Mon, 02 Sep 2024 06:45 PM (IST)

    पेरिस पैरालंपिक 2024 के 5वें दिन योगेश कथूनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्‍वर मेडल जीता। इसके कुछ समय बाद ही भारत की मेडल टेली में इजाफा हुआ। बैडमिंटन प्‍ ...और पढ़ें

    नितेश कुमार ने जीता गोल्‍ड मेडल। इमेज- सोशल मीडिया
    नितेश कुमार ने जीता गोल्‍ड मेडल। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. पेरिस पैरालंपिक 2024 का आज 5वां दिन
    2. भारत के खाते में अब तक आ चुके हैं 9 मेडल
    3. 80 मिनट चला नितेश कुमार का मुकाबला

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 के 5वें दिन योगेश कथूनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्‍वर मेडल जीता। इसके कुछ समय बाद ही भारत की मेडल टेली में इजाफा हुआ। बैडमिंटन प्‍लेयर नितेश कुमार ने मेंस एकल SL3 में गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में यह भारत का 9वां और दूसरा गोल्‍ड मेडल है। इससे पहले अवनि लेखरा ने गोल्‍ड मेडल पर निशाना लगाया था।

    नितेश कुमार ने 2-1 से जीत दर्ज की

    नितेश कुमार ने सोमवार को पेरिस के ला चैपल एरेना कोर्ट 1 में पुरुष एकल एसएल3 फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्‍जा जमाया। उन्होंने फाइनल में मौजूदा रजत पदक विजेता को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे और 20 मिनट तक चला।

    आखिरी गेम में जोरदार टक्‍कर 

    नितेश कुमार ने पहले गेम में शानदार प्रदर्शन किया और इसे 21-14 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल ने शानदार वापसी की। उन्‍होंने भारतीय स्‍टार को 21-18 से हराया। ऐसे में तीसरा और आखिरी गेम निर्णायक था।

    ये भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024, Day 5 schedule: भारत के दो मेडल पक्के, बैडमिंटन में होगा कमाल, जानिए टीम इंडिया का आज का शेड्यूल

    इसमें दोनों के बीच कांटे की टक्‍कर भी देखने को मिली। दोनों ही प्‍लेयर गोल्‍ड मेडल जीतने के लिए जोर लगा रहे थे। हालांकि, अंत में बाजी भारत के नितेश कुमार के हाथ लगी। उन्‍होंने यह गेम 23-21 से जीत लिया।

    खबरें और भी

    IIT ग्रेजुएट हैं नितेश 

    राजस्थान में जन्मे नितेश IIT ग्रेजुएट हैं और फिलहाल हरियाणा में रहते हैं। 2009 में एक रेल दुर्घटना में उनका एक पैर कट गया और उन्हें कई महीनों तक बिस्तर पर रहना पड़ा। खेल के प्रति उनका रुझान IIT मंडी के दिनों के दौरान शुरू हुआ। वह पैरा-शटलर प्रमोद भगत से प्रेरित हैं। इस साल की BWF पैरा-वर्ल्ड चैंपियनशिप में नितेश को भगत के साथ पोडियम शेयर करने का मौका मिला।

    ये भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024: भारत के खाते में आया 8वां मेडल, Yogesh Kathuniya ने डिस्कस थ्रो में जीती चांदी