विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पवन कल्याण हैं मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट, फिल्मों में दिखा चुके हैं झलक; अब राजनीति में बिखेर रहे हैं चमक

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:43 PM (IST)

अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट धारक हैं। उन्होंने अपने भाई चिरंजीवी के सम्मान के ...और पढ़ें

पवन कल्याण इस समय राजनीति में सक्रिय हैं

पवन कल्याण इस समय राजनीति में सक्रिय हैं

HighLights

  1. पवन कल्याण मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट धारक हैं

  2. उन्होंने भाई चिरंजीवी के सम्मान के लिए मार्शल आर्ट्स सीखा

  3. अभिनय के बाद अब आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहले एक्टिंग और अब राजनीति की दुनिया में नाम कमा रहे पवन कल्याण का करियर किसी मिसाल से कम नहीं है। अपने बड़े भाई चिरंजीवी की तरह वह भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रहे और सबसे महंगे एक्टरों में गिने जाते थे, लेकिन एक्टिंग के अलावा उनमें एक और टैलेंट था जो वक्त के साथ शांत हो गया, लेकिन जो सीख उससे मिली वो आज भी पवन के काम आती है।

पवन का असली नाम कोनीडेला कल्याण कुमार है। पवन नाम तो उन्हें ईनाम के तौर पर अपने टैलेंट के कारण मिला है। पवन एक्टर बनने से पहले मार्शल आर्ट्स करते थे और उनके पास ब्लैक बेल्ट भी है। इसी खेल ने उन्हें पवन नाम दिया जो भगवान हनुमान से जुड़ा है। हमारी खास सीरीज 'स्पोर्ट्स टू स्क्रीन' में आज कहानी आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की।

भाई के दुश्मनों को देना था जवाब

पवन मार्शल आर्ट्स में जमकर मेहनत करते थे और उस खेल ने उन्हें काफी कुछ सिखाया, लेकिन शुरुआत में वह इसे पसंद नहीं करते थे। दो सितंबर 2021 को इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट में पवन ने इस बारे में बताया है। रिपोर्ट में उनके हवाले से लिखा गया है, "मेरे भाई नागा बाबू को मार्शल आर्ट्स काफी पसंद था और वह नेलोरे में कराटे सीखता था। जब वह मुझसे सीखने को कहता तो मैं उसका मजाक उड़ाता था। मुझे लगता था कि यह सिर्फ विदेशी लोगों का काम है।"

पवन ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उनके क्लास के दोस्त उनके भाई चिंरजीवी की फिल्मों का मजाक उड़ाते थे। उन्होंने बताया, "चूंकि मैं चिंरजीवी का भाई था, किसी न किसी को उनका मजाक उड़ाना था। मैं उनको मात देना चाहता था, लेकिन मैं रुक जाता था क्योंकि उस समय मैं काफी कमजोर था। मैं अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाता था। तब मैंने मार्शल आर्टस सीखा।"

गुरु को कहा शुक्रिया

पवन ने इसके बाद शिहान हुसैनी से ट्रेनिंग ली और ब्लैक बेल्ट भी जीता। वह अपने गुरु को अपनी सफलता का काफी श्रेय भी देते हैं। 25 मार्च 2025 को उन्होंने अपने गुरु हुसैनी को याद करते हुए एक पोस्ट लिखा था जिसमें बताया था कि कैसे उन्होंने जो हुसैनी से सीखा था उसने उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत किया। यह पोस्ट उन्होंने हुसैनी के निधन के बाद लिखी थी।

कल्याण बने पवन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कैसे कल्याण, पवन कल्याण बने। उन्होंने बताया कि कॉलेज दिनों में कराटे करने के बाद वह ब्लैक बेल्ट जीते। उन्होंने एक स्टेज परफॉर्मेंस दिया जहां उन्होंने काफी भीड़ के सामने अपने मार्शल आर्ट्स के कर्तव्य दिखाए और इसी के बाद से उनको पवन नाम से बुलाया जाने लगा। यह नाम भगवान हनुमान की शक्ति का प्रतीक है।

एक्टिंग में दिखाया दम

पवन ने अपनी पहली फिल्म 1996 में 'अक्कड़ा अम्मई इक्कड़ा अब्बायी' की थी। इस फिल्म में भी उन्होंने मार्शल आर्ट्स की कला दिखाई थी और अपने शरीर से पत्थर तोड़े थे। उनकी फिल्म 'जॉनी' में भी उन्होंने मार्शल आर्टस ट्रेनर का रोल निभाया था। उन्होंने इसी तरह कई और फिल्मों में भी मार्शल आर्ट्स की अपनी कला दिखाई है। इस समय वह राजनीति में सक्रिया हैं और आंध्र प्रदेश के उपमुख्ममंत्री हैं।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया का कप्तान बना 'एक्सिडेंटल एक्टर', सुपरस्टार बनाकर कमा रहा है नाम, जानिए कौन है ये दिग्गज

यह भी पढ़ें- कुश्‍ती में भारत को मेडल दिलाने का देखा सपना, एक्टिंग के ऑफर के कारण बदल गई करियर की दिशा; सुपरस्‍टार मोहनलाल की अनोखी कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।