Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PKL 10: दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु बुल्स को दी पटखनी, पुनेरी पलटन के सिर सजा जीत का सेहरा; यू मुंबा के हाथ लगी शिकस्त

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 07:00 AM (IST)

    प्रो कबड्डी लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। बेंगलुरु बुल्स का सामना दबंग दिल्ली से हुआ। दबंग दिल्ली ने 38-31 से बेंगलुरु बुल्स को पटखनी दी। वह ...और पढ़ें

    प्रो कबड्डी लीग में खेले गए दो मैच। फोटो- सोशल मीडिया
    प्रो कबड्डी लीग में खेले गए दो मैच। फोटो- सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। बेंगलुरु बुल्स का सामना दबंग दिल्ली से हुआ। दबंग दिल्ली ने 38-31 से बेंगलुरु बुल्स को पटखनी दी। वहीं, दूसरे मैच में पुनेरी पलटन का सामना यू मुंबा से हुआ। इस मैच में पुनेरी पलटन के हाथ जीत लगी। पुनेरी ने यू मूंबा को 43-32 से करारी शिकस्त दी।

    प्रो कबड्डी लीग में पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स और दबंग दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। प्वाइंट्स टेबल में 11वें स्थान मौजूद दबंग दिल्ली ने 8वें स्थान पर स्थिति बेंगलुरु बुल्स को 38-31 से मात दी। इससे पहले दोनों के बीच 20 मुकाबले खेले गए थे। दोनों ही टीमों ने 9-9 मुकाले जीते थे। दो मैच टाई हुई था। इस में मैच को जीतकर दबंग दिल्ली ने यह आंकड़ा 10-9 कर दिया।

    इन खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन

    बेंगलुरु बुल्स की तरफ से 43 रेड की गई। इसमें से 16 सफल रेड रही। साथ ही एक सुपर रेड भी रही। दबंग दिल्ली की तरफ से 42 रेड की गई, जिसमें से 20 रेड सफल रही। बुल्स के लिए भरत ने 12 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं, दबंग दिल्ली की तरफ से कप्तान नवीन कुमार ने 13 और अंशु मलिक ने 10 प्वाइंट्स हासिल किए।

    यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi League 2023: तमिल थलाइवाज ने दबंग दिल्ली को तो गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरु बुल्स को हराकर हासिल की दूसरी जीत

    पुनेरी पलटन ने यू मुंबा को दी करारी शिकस्त

    दूसरे मैच में पुनेरी पलटन के सामने यू मुंबा थी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 20 मैच खेले गए थे, जिसमें पुनेरी पलटन ने 8 जीते थे और यू मुंबा ने 10 मैच जीते थे। इस मैच में पुनेरी पलटन ने बाजी मारी। पुनेरी पलटन की तरफ से 43 रेड की गई। इसमें 18 सफल रेड रही और एक सुपर रेड रही। पुनेरी की तरफ से मोहित ने 12 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं, यू मुंबा की तरफ से 42 रेड की गई, जिसमें 14 सफल रेड रही तो एक सुपर रेड रही। यू मूंबा के लिए विश्वनाथ ने 6 प्वाइंट्स हासिल किए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PKL 10: बंगाल और जयपुर के बीच मैच हुआ टाई, पटना पाइरेट्स ने रोका गुजरात जायंट्स का विजयी रथ