Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जसपाल राणा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रृद्धांजलि, गौतम गंभीर ने भी किया दिग्गज कोच को याद

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 01:10 PM (IST)

    दिग्गज निशानेबाजी कोच जसपाल राणा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। राणा का गुरुवार रात को निधन हो गया। ...और पढ़ें

    पीएम नरेंद्र मोदी ने जसपाल राणा	 के निधन पर जताया शोक

    पीएम नरेंद्र मोदी ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक

    HighLights

    1. जसपाल राणा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

    2. गौतम गंभीर ने भी जसपाल राणा के निधन पर किया शोक व्यक्त

    3. जसपाल राणा का गुरुवार रात को हुआ निधन 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का गुरुवार रात को निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। राणा 49 साल के थे और देश के जाने-माने कोचेस में उनकी गिनती होती थी।

    पूरा देश उनके निधन की खबर से हैरान है। महज 49 साल की उम्र में राणा दुनिया छोड़ गए। वह भारत को दो ओलंपिक मेडल दिलाने वाली मनु भाकर के कोच थे। पेरिस ओलंपिक में राणा और मनु की जोड़ी ने ही भारत को ऐतिहासिक सफलता दिलाई थी।

    देश का नाम किया रोशन

    पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर राणा का याद करते हुए पोस्ट किया है और उन्हें देश का हीरा बताया है। मोदी ने लिखा, "जसपाल राणा जी के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए बहुत बड़ी हानि है। निशानेबाजी में उन्होंने अपने अविश्वनीय खेल से देश को कई सफलताएं दिलाईं। एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान उतना ही शानदार था। उन्होंने देश के युवा निशानेबाजों को बनाया और उन्हें दिशा दिखाई। उनकी मजबूत प्रतिबद्धता, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के कारण उनको काफी माना जाता है।"

    उन्होंने आगे लिखा, " इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ है।"

     

    गौतम गंभीर ने भी किया याद

    भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी राणा के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "जसपाल राणा भारतीय खेल जगत के दिग्गज थे। उनके जाने से एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। ओम शांति।"

     

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jaspal Rana Passes Away: नहीं रहे दिग्गज शूटर और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा, कानपुर से जुड़ी थीं स्वर्णिम यादें

    यह भी पढ़ें- जसपाल राणा की सबसे बड़ी विरासत बनी पौंधा की शूटिंग रेंज, जहां गढ़े गए देश के कई निशानेबाज