Japan Open 2026 के खिताब पर कब्जा जमाने के बाद भावुक हुई पीवी सिंधु, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के साथ जोड़ी जीत
पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 का खिताब जीतकर चार साल का बड़ा खिताबी सूखा खत्म किया। उन्होंने अपनी इस जीत को ओडिशा की जगन्नाथ रथयात्रा से जोड़ा और खुद क ...और पढ़ें

पीवी सिंधु

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पीवी सिंधु ने पिछले चार सालों से चले आ रहे बड़े खिताबी सूखे को समाप्त करते हुए जापान ओपन अपने नाम कर लिया है। उनको लेकर पिछले दो सालों से सवाल था कि वे अपने बेस्ट फॉर्म में कब वापसी करेंगी और जापान ओपन में उन्होंने ये कर दिखाया है। उन्होंने जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। उनका ये पहला जापान ओपन का खिताब है।
जीत के बाद सिंधु को हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। इस मौके पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी सिधु को बधाई दी। इसके बाद सिंधु ने अपनी जीत को भगवान जगन्नाथ की यात्रा के साथ जोड़ा है। इस समय ओडिशा में ऐतिहासिक जगन्नाथ यात्रा चल रही है और बीच खिताब जीतने पर सिंधु को खुद को धन्य बताया है।
पीवी सिंधु को रथयात्रा के बीच मिली जीत
सिंधु की यह जीत ओडिशा की पवित्र जगन्नाथ रथ यात्रा के समय हुई, जिसे उन्होंने बेहद खास बताया। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ को अपनी इस बड़ी सफलता समर्पित की और खुद को धन्य महसूस किया। सिंधु का कहना है कि रथ यात्रा के दौरान यह जीत मिलना वाकई दिव्य लगता है। उन्होंने जल्द ही पुरी जाकर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने और रथ यात्रा के उत्सव को करीब से महसूस करने की इच्छा जताई है।
सिंधु ने नवीन पटनायक को दिया भावुक जवाब
पूर्व ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सिंधु की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सिंधु ने शानदार प्रदर्शन कर जापान की मजबूत खिलाड़ी को हराया और देश का नाम रोशन किया। नवीन पटनायक ने भविष्य में और बड़ी सफलताओं की कामना की।
खबरें और भी
सिंधु ने उनके संदेश का जवाब देते हुए गहरा सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनके ससुर, जो वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं, हमेशा नवीन पटनायक की नेतृत्व क्षमता और ओडिशा शासन की तारीफ करते रहे हैं। सिंधु ने कहा कि इस जीत का रथ यात्रा से जुड़ना उनके लिए बेहद भावनात्मक है। उन्होंने नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया और उनके आशीर्वाद को बहुत महत्वपूर्ण बताया।
Thank you very much, Naveen Sir. 🙏
— PV Sindhu (@Pvsindhu1) July 19, 2026
My father-in-law, who served as a senior bureaucrat, has always spoken so highly of you, your leadership and your governance of Odisha.
It feels truly poetic that this victory has come during Mahaprabhu Jagannath’s sacred Rath Yatra. I hope… https://t.co/SZYA4o9Csa
लंबे इंतजार के बाद मिली बड़ी राहत
पीवी सिंधु के लिए यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं बल्कि लंबे समय के सूखे को खत्म करने वाली है। आखिरी बार उन्होंने 2022 में सिंगापुर ओपन (सुपर 500) का खिताब जीता था। उसके बाद बड़े टूर्नामेंटों में सफलता नहीं मिल पाई थी। कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड और कुछ छोटे टाइटल जरूर मिले, लेकिन सुपर 750 जैसे बड़े खिताब की राह काफी लंबी हो गई थी।