यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saina Nehwal ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ खेला बैडमिंटन, फिर दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ साइना नेहवाल ने बुधवार को बैडमिंटन मैच खेला। ये मैच राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में खेला गया जिसमें प्रेसिडेंट म ...और पढ़ें

HighLights
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और साइना नेहवाल ने साथ में खेला बैडमिंटन
- राष्ट्रपति मुर्मू को साथ में बैडमिंटन खेलने के लिए साइना ने कहा धन्यवाद
- मेरी जिंदगी का सबसे यादगार दिन- साइना नेहवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दिग्गज शटलर और राष्ट्रमंडर खेलों की स्वर्ण मेडल विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। 66 साल की दौपदी मुर्मू ने इस दौरान ऐसे कई बेहतरीन शॉट गाए, जिसमें स्मैश शॉट भी शामिल रहा। उन्होंने कई मौकों पर साइना को मात दी और उनका टैलेंट देख खुद साइन भी हैरान रह गईं।
दोनों के बीच बैडमिंटन मुकाबले का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस कड़ी में साइना ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह राष्ट्रपति मुर्मू को उनके साथ बैडमिंटन खेलने के लिए धन्यवाद कह रही हैं।
Saina Nehwal ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैडमिंटन खेलने पर जताई खुशी
दरअसल, साइना नेहवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अपने बैडमिंटन खेलते हुए एक तस्वीर शेयर की हैं, जिस पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ये मेरी जिंदगी का सबसे यादगार दिन रहा। भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बुधवार को अपने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला, जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।
खबरें और भी
आगे लिखा गया कि पद्म पुरस्कार विजेताओं को उनकी कहानी-मेरी कहानी व्याख्यान सीरीज के हिस्से के रूप में पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित, प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सास्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बात करेंगी।
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी ने डुरंड कप फुटबॉल की ट्रॉफियों का अनावरण भी किया। इस टूर्नामेंट का ये 133वां संस्करण है, जिसका आगाज 27 जुलाई से कोलकाता में होना है।
#WATCH राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में शीर्ष शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।
(वीडियो: राष्ट्रपति भवन) pic.twitter.com/bk3nh7IWfC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2024
President Droupadi Murmu’s natural love for sports and games was seen when she played badminton with the much-celebrated player Ms. Saina Nehwal at the Badminton Court in Rashtrapati Bhavan. The President’s inspiring step is in keeping with India’s emergence as a badminton-power… pic.twitter.com/DGjRudbzSc
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 10, 2024