Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैंने धक्‍का दिया और रोने लगी...' Sakshi Malik ने बृजभूषण सिंह की शोषण करने वाली हरकत का किया सनसनीखेज खुलासा

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 11:27 AM (IST)

    भारत की ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपनी किताब में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साक्षी मलिक ने बताया है कि किस तरह बृजभूषण शरण सि ...और पढ़ें

    ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने किताब में खोले राज
    ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने किताब में खोले राज

    HighLights

    1. साक्षी मलिक ने अपनी किताब में किए चौंकाने वाले खुलासे
    2. रियो ओलंपिक-2016 की कांस्य पदक विजेता हैं साक्षी
    3. बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ किया था प्रदर्शन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रियो ओलंपिक-2016 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह द्वारा किए गए अत्याचार की कहानी को बयां किया है। साक्षी ने अपनी किताब में वो किस्सा शेयर किया है जब बृजभूषण ने उनको गलत तरीके से छुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं। साक्षी ने अपनी किताब में बताया है कि बचपन में भी उन्हें ट्यूशन टीचर की गलत हरकतों का शिकार होना पड़ा था। साक्षी ने इस दौरान अपने माता-पिता के समर्थन का गुणगान भी किया है।

    पिछले साल की शुरुआत में साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इन सभी के आरोप थे कि बृजभूषण महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न करते हैं। साक्षी ने अपनी किताब में ऐसे ही एक किस्से का जिक्र किया है जब बृजभूषण ने उन्हें परेशान किया था।

    यह भी पढ़ें- Brij Bhushan Singh: बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? महिला पहलवान ने इन कैमरा सुनवाई की उठाई मांग

    2012 का है मामला

    साक्षी ने अपनी किताब में साल 2012 में कजाकिस्तान के अलमाती में हुई एशियन जूनियर चैंपियनशिप का जिक्र किया है। ओलंपिक पदक विजेता ने बताया है कि वह तत्कालीन डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण के कमरे में फोन से अपने माता-पिता से बात करने गई थीं तभी बृजभूषण ने उन्हें गलत तरह से छूने की कोशिश की थी।

    टाइम्स ऑफ इंडिया ने साक्षी की किताब के कुछ हिस्से छापे हैं जिसमें साक्षी ने बताया, "बृजभूषण ने मेरी मेरे माता-पिता से बात करवाई। इसमें कोई परेशानी नहीं थी। जब मैं अपने माता-पिता से बात कर रही थी तब तक मुझे कुछ भी असुरक्षित नहीं लगा था। लेकिन जैसे ही मेरी बात खत्म हुई। मैं उनके बेड पर बैठी थी और उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुना शुरू कर दिया। मैंने उन्हें धक्का दिया और रोने लगी।"

    खबरें और भी

    साक्षी ने बताया, "वह पीछे हटे। मुझे लगता है कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया था। उन्होंने मुझे कहा कि उन्होंने मेरे पापा की तरह कंधे पर हाथ रखा। लेकिन मैं जानती थी कि ऐसा नहीं है। मैं वहां से रोती हुई अपने कमरे में चली गई।"

    बचपन में भी हुआ शोषण

    साक्षी ने बताया है कि बचपन में ट्यूशन टीचर ने भी उनका शोषण किया था। उन्होंने लिखा, "मेरा बचपन में भी शोषण हुआ है। लेकिन लंबे समय तक मैंने अपने परिवार से नहीं कहा। मेरे ट्यूशन टीचर मुझे हैरस करते थे। वह मुझे अजीब समय पर अपने घर बुलाते थे और मुझे छूने की कोशिश करते थे। मैं ट्यूशन जाने में डरती थी। लेकिन मैंने कभी अपनी मां से नहीं कहा था। ये लंबे समय तक चला। मैं शांत रही।"

    साक्षी ने लिखा, "मेरी मां ने मेरा साथ दिया। सिर्फ ट्यूशन टीचर वाले केस में नहीं बल्कि बृजभूषण वाले केस में भी। मेरे माता-पिता ने कहा कि मैं सबकुछ भूलकर अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान दूं।"

    यह भी पढ़ें- 'हमें त्याग करना चाहिए, ऑफर तो मुझे भी मिले', विनेश-बजरंग के कांग्रेस ज्वाइन करने पर साक्षी मलिक क्यों नाराज हुईं?