Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: मनु भाकर ओलंपिक्‍स में इतिहास रचने को बेताब! मेडल की हैट्रिक लगाने का गोल्‍डन चांस

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 05:24 PM (IST)

    Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत ने 3 मेडल जीते हैं। तीनों ही पदक निशानेबाजी में आए हैं। मनु भाकर 2 मेडल जीतकर पहले ही इतिहास रच च ...और पढ़ें

    मनु भाकर की नजर तीसरे मेडल पर। इमेज- सोशल मीडिया
    मनु भाकर की नजर तीसरे मेडल पर। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं मनु
    2. रैपिड राउंड में मनु भाकर ने 296 स्‍कोर किया
    3. प्रिसीजन राउंड में मनु भाकर ने 294 स्‍कोर बनाया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत ने 3 मेडल जीते हैं। तीनों ही पदक निशानेबाजी में आए हैं। मनु भाकर 2 मेडल जीतकर पहले ही इतिहास रच चुकी हैं। अब शनिवार को उनकी नजर पदक की हैट्रिक लगाने पर होगी।

    फाइनल में पहुंचीं मनु भाकर

    मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। रैपिड राउंड में उन्‍होंने 296 स्‍कोर किया और वह दूसरे स्‍थान पर रहीं। उन्‍होंने पहले राउंड मे 100, दूसरे राउंड में 98 और तीसरे राउंड में 98 स्‍कोर किया। इससे पहले प्रिसीजन राउंड में उन्‍होंने 294 स्‍कोर बनाया था। मनु का कुल स्‍कोर 590 रहा और उन्‍होंने 24 एक्स (परफेक्ट 10) लगाए।

    प्रिसीजन राउंड में मनु का प्रदर्शन

    कुल स्‍कोर: 294 (97, 98, 99)

    रैपिड राउंड में मनु का प्रदर्शन

    कुल स्‍कोर: 296 (100, 98, 98)

    ये भी पढ़ें: Manu Bhaker: टोक्यो ओलिंपिक के बाद डिप्रेशन से गुजरीं मनु भाकर, गीता पढ़कर खुद को संभाला, बताया कैसे तनाव से मिली मुक्ति

    मेजर वेरोनिका पहले स्‍थान पर रहीं

    महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पहले स्थान पर हंगरी की मेजर वेरोनिका रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 298 का स्कोर के साथ कुल 592 स्‍कोर किया। इसके अलावा हंगरी की प्‍लेयर ने 27 एक्स यानी परफेक्ट 10 लगाए। बता दें कि मनु ने निशानेबाजी के तीसरे इवेंट के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले उन्‍होंने विमंस 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्‍य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में यह भारत का पहला पदक था।

    पहले ही इतिहास रच चुकी हैं मनु 

    इसके बाद मनु और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी और ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया था। इसके साथ ही मनु एक ही ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली भारतीय बनी थीं। मनु का फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने ब्रांज मेडल पर साधा निशाना, शूटिंग में भारत को 5वां ओलंपिक पदक दिलाया; देखें पूरी लिस्‍ट