विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेएलएन स्टेडियम से हटाए गए सभी कुत्ते, एमसीडी ने चलाया अभियान

Published: Sun, 05 Oct 2025 07:11 PM (IST)

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आवारा कुत्तों की मौजूदगी ने चिंता बढ़ा दी ...और पढ़ें

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुत्तों ने मचाया था आतंक
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुत्तों ने मचाया था आतंक

HighLights

  1. जेएलएन स्टेडियम से दिल्ली नगर निगम ने हटाए गए 50 से 52 कुत्ते
  2. दो विदेशी कोचों को कुत्तों ने बनाया था शिकार
  3. मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना चर्चा का विषय

लोकेश शर्मा, जागरण, नई दिल्ली: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आवारा कुत्तों की मौजूदगी ने आयोजकों और खिलाड़ियों की चिंता बढ़ा दी थी। दो विदेशी कोचों को कुत्तों के काटने की घटनाओं के बाद यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया था।

आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे तो निगम प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया। घटना के अगले ही दिन खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र के दौरान ट्रैक पर पांच से छह कुत्तों को खुलेआम घूमते हुए देखा था। इससे खिलाड़ियों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई थी। आयोजकों ने तत्काल दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से हस्तक्षेप करने की मांग की। इसके बाद निगम ने विशेष अभियान चलाकर स्टेडियम परिसर से आवारा कुत्तों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

रविवार को जारी रहा कार्यक्रम

शनिवार तक एमसीडी की टीम करीब 27 कुत्तों को पकड़ चुकी थी, लेकिन स्टेडियम में अब भी कई कुत्ते मौजूद थे। अंततः रविवार को एमसीडी की दो वैन और करीब 20 से 22 कर्मियों की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पूरे परिसर को कुत्तामुक्त कर दिया। सभी पकड़े गए कुत्तों को निगम के शेल्टर होम में भेज दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, स्टेडियम परिसर में कुल 50 से 52 कुत्ते थे। निगम अधिकारियों ने बताया कि अब स्टेडियम पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। चैंपियनशिप के अंतिम दिन प्रतियोगिताएं बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुईं, जिससे खिलाड़ियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

दिल्ली की छवि खराब

चैंपियनशिप के दौरान हुई कुत्तों की घटनाओं ने दिल्ली की छवि पर असर डाला था। हालांकि, अंतिम दिन तक निगम और आयोजन समिति के प्रयासों से स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। अब यह उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर और सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि देश की छवि पर कोई आंच न आए।

एमसीडी की लापरवाही से टूटा सुप्रीम कोर्ट का आदेश

पशु प्रेमियों ने बयान जारी कर कहा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हाल ही में हुई दो कुत्तों के काटने की घटनाओं को लेकर हुई जांच में तथ्य-जांच में सामने आया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए स्टेडियम से स्थायी निवास करने वाले नसबंदी किए गए कुत्तों को जबरन हटाया। पूर्व में देखभाल करने वाले समूहों के साथ समन्वय के बजाय, एमसीडी ने अकेले कार्रवाई की, जिससे गलत प्रभाव उत्पन्न हुए। पुराने शांत और प्रशिक्षित कुत्तों के हटने से बाहर से नए, असामाजिक और अनजान कुत्ते परिसर में आ गए, जिसके चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं। पिछले तीन दशकों में स्टेडियम के किसी भी कुत्ते ने किसी को नहीं काटा था।

यह भी पढ़ें- World Para Athletics Championships: प्रवीण कुमार को कांस्य से करना पड़ा संतोष, भारत की झोली में अब तक आए कुल 18 मेडल

यह भी पढ़ें- दृष्टिबाधित सिमरन शर्मा ने रच इतिहास रोशन किया नाम, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में भारत को दिलाया स्वर्ण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।