Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Swiss Open badminton: सात्विकसाईराज के कंधे में दर्द के कारण उनकी जोड़ी स्विस ओपन से हटी

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 07:26 PM (GMT+05:30)

    सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे में दर्द के कारण उनकी और चिराग शेट्टी की शीर्ष भारतीय पुरुष जोड़ी ने शुक्रवार को स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले ...और पढ़ें

    टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया।

    टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया।

    HighLights

    1. क्रिश्चियन फास्ट कजेर और रासमस कजेर से होना था मैच

    बासेल, पीटीआई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे में दर्द के कारण उनकी और चिराग शेट्टी की शीर्ष भारतीय पुरुष जोड़ी ने शुक्रवार को स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। इस सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम आठ डबल्स मुकाबलों में सात्विक और चिराग का मुकाबला डेनमार्क के क्रिश्चियन फास्ट कजेर और रासमस कजेर से होना था।

    बैडमिंटन में सबसे तेज स्मैश से सुर्खियां बटोरने वाले अमलापुरम के 25 वर्षीय सात्विक अपने दाहिने कंधे की समस्या से जूझते रहे हैं। सात्विक ने 2023 में बैडमिंटन में सबसे तेज स्मैश का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसकी गति 565 किलोमीटर प्रति घंटा थी। भारतीय टीम के मलेशिया मूल के कोच टैन किम हर ने बताया कि यह पुरानी चोट है।

    उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। इसमें कम से कम एक सप्ताह लगेगा। समझा जा रहा है कि यह चोट नई नहीं है और शीर्ष स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों में आम है। भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल में जापान के हिरोकी ओकामूरा और क्योहेई यामाशिता के खिलाफ 74 मिनट के कड़े मुकाबले में 21-15, 15-21, 28-26 से जीत हासिल की। एशियाई खेलों के चैंपियन सात्विक और चिराग अब सात से 12 अप्रैल तक होने वाली बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। भारतीय जोड़ी ने 2023 में खिताब जीता था।

    यह भी पढ़ें- इंडिया ओपन 2026: बड़ा वेन्यू, बेहतर दर्शक अनुभव और विश्व चैंपियनशिप की ड्रेस रिहर्सल

    यह भी पढ़ें- Malaysia Open: पीवी सिंधू और सात्विक-चिराग ने जीत से की शुरुआत, मिक्‍स्‍ड व महिला डबल्‍स में भारतीय शटलर्स ने किया निराश

    खबरें और भी