Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: पेरिस में भारतीय खिलाड़ियों ने बना दिए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, मनु से लेकर मनिका तक के नाम दर्ज हुई उपलब्धियां

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 06:00 AM (IST)

    भारतीय खिलाड़ियों से पेरिस ओलंपिक-2024 में दहाई के अंक में मेडल जीतने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। हालांकि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर रि ...और पढ़ें

    पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए रिकॉर्ड
    पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए रिकॉर्ड

     जेएनएन, नई दिल्ली। भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब भारत पदक से मामूली अंतर से चूक गया। भारत ने इस ओलंपिक में कई शानदार रिकॉर्ड भी बनाए। भारतीय हॉकी टीम ने दमदार खेल दिखाया तो मनु भाकर ने अपने दूसरे ओलंपिक खेलों में टोक्यों की कमी को पूरा कर दिया।

    हालांकि कई खेल ऐसे रहे जहां भारत मेडल नहीं जीत सका लेकिन इतिहास और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवाने में जरूर सफल रहा। भारत ने इन खेलों में जो रिकॉर्ड बनाए हैं, आइए नजर डालते हैं उन रिकार्ड्स पर

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: एमएस धोनी की टीम ने नीरज चोपड़ा को ठोका सलाम, सीएसके ने शेयर किया दिल खुश करने वाला वीडियो

    भारत ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    1. 21 साल और 24 दिन की उम्र में, अमन सहरावत व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के सबसे कम उम्र के पदक विजेता बने।

    2. नीरज चोपड़ा स्वतंत्र भारत के पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट बने जिन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीते।

    3. 1972 के म्यूनिख के बाद पहली बार, भारत ने पुरुष हॉकी में लगातार दो ओलंपिक पदक जीते।

    4. लक्ष्य सेन सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने।

    5. भारत ने 52 वर्षों में पहली बार ओलंपिक खेलों में पुरुष हॉकी में ऑस्ट्रेलिया को हराया।

    6. धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत मिक्स्ड टीम तीरंदाजी प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे, जो तीरंदाजी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

    7. पेरिस 2024 में शूटिंग में तीन पदक जीतने के बाद, भारत ने ओलंपिक के संस्करण में किसी एक खेल में सर्वाधिक मेडल जीते।

    8. मनिका बत्रा ओलंपिक सिंगल्स वर्ग में प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं।

    9. मनु भाकर स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बनीं जिन्होंने ओलंपिक के एक संस्करण में दो पदक जीते।

    10. मनु भाकर ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं।

    11. मनु भाकर-सरबजोत सिंह ने ओलंपिक में भारत का पहला निशानेबाजी टीम पदक जीता।

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: अमन सहरावत से बोले प्रधानमंत्री मोदी, 'आपका जीवन बनेगा नौजवानों के लिए प्रेरणा'