विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Thailand Open: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने किया निराश, सात्विक-चिराग ने बरकरार रखीं उम्मीदें

Published: Sat, 16 May 2026 08:51 AM (IST)

थाईलैंड ओपन में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग ...और पढ़ें

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू हुए बाहर

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू हुए बाहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, बैंकाक: थाईलैंड ओपन में शुक्रवार को भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची के विरुद्ध एक गेम की बढ़त गंवाकर हार गईं। वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुषों की डबल्स जोड़ी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई।

वहीं पुरुष सिंग्ल्स में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद लक्ष्य सेन का सफर भी टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। लक्ष्य से जिस स्तर के खेल की उम्मीद थी वह दिखा नहीं और ज्यादा डिफेंसिव खेलने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हार के बाद भी रिकॉर्ड बेहतर

सिंधू सुपर 500 टूर्नामेंट के एक घंटे से ज्यादा समय तक चले महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची से 21-19, 18-21, 15-21 से हार गईं। हार के बावजूद दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू रिकॉर्ड में यामागुची से 15-13 से आगे हैं।

वहीं लक्ष्य सेन को भी पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच में थाइलैंड के दूसरे वरीय खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसर्ण से 53 मिनट में 19-21, 16-21 से हार
का सामना करना पड़ा।

सात्विक-चिराग को मिली जीत

हालांकि डबल्स स्पर्धा में सात्विकसाईराज और चिराग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने जापानी के ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी की छठी वरीय जोड़ी को 21-12, 21-13 के शानदार स्कोर से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली।

यह भी पढ़ें- ओलिंपियन सायना नेहवाल ने हरिद्वार में की मां गंगा की आरती, हरकी पैड़ी पर हुआ सम्मान

यह भी पढ़ें- Thailand Open: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग अंतिम-8 में पहुंचे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।