US Open 2026: त्रिसा-गायत्री की जोड़ी आगे बढ़ी, स्पेन की लोपेज और रोड्रिगेज को हराया
त्रीसा जाली और गायत्री गोपीचंद भारतीय महिला डबल्स जोड़ी ने अमेरिका ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्पेन की पाउला लोपेज और लुसिया रोड्रिगेज को ती ...और पढ़ें

त्रीसा जाली और गायत्री गोपीचंद
फुलर्टन (अमेरिका), पीटीआई। त्रीसा जाली और गायत्री गोपीचंद भारतीय महिला डबल्स जोड़ी ने अमेरिका ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्पेन की पाउला लोपेज और लुसिया रोड्रिगेज को तीन गेमों के कड़े मुकाबले में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। टखने की चोट से उबरकर वापसी कर रहीं त्रीसा ने अपनी जोड़ीदार गायत्री के साथ मिलकर स्पेनी की जोड़ी को 21-12, 14-21, 21-13 से 51 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में पराजित किया।
यह भारतीय जोड़ी अब दूसरे दौर में जापान की सुमिरे नकादे और मियू ताकाहाशी से भिड़ेगी। पुरुष सिंगल्स क्वालीफायर में रौनक चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली। उन्होंने पहले फ्रांस के एनोगाट राय को 21-19, 21-16 से हराया और फिर चीनी ताइपे के कुओ कुआन लिन को 13-21, 21-14, 21-10 से मात देकर आगे बढ़े।
रौनक के सामने अब शुरुआती दौर में हमवतन एस. शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम की चुनौती होगी। पांचवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में अपने ही देश के सनीथ दयानंद से भिड़ेंगे। भारत की ओर से महिला सिंगल्स में भी मजबूत भागीदारी देखने को मिलेगी। इसमें रक्षिता श्री संतोष रामराज, श्रियंशी वालिसेट्टी, अनमोल खरब, देविका सिहाग, तान्या हेमंथ, आकर्षी कश्यप और तन्वी शर्मा हिस्सा लेंगी।