Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    त्रीसा जॉली की चोट से उबर कप में भारत को झटका, डबल्स जोड़ी हटी

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 08:07 AM (IST)

    टखने की चोट के कारण त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला डबल्स जोड़ी उबर कप फाइनल्स से हट गई है, जिससे भारत के अभियान को झटका लगा है। कोच बी सुमित ...और पढ़ें

    त्रिसा जॉली को लगी चोट

    त्रिसा जॉली को लगी चोट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली: भारत की त्रीसा जॉली की टखने की चोट के कारण उनकी और गायत्री गोपीचंद की महिला डबल्स जोड़ी ने आगामी उबर कप फाइनल्स बैटमिंटन टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। इससे डेनमार्क में भारत के अभियान को करारा झटका लगा।

    भारत 24 अप्रैल से तीन मई तक डेनमार्क के होर्सेंस में होने वाले थॉमस और उबर कप फाइनल्स में हिस्सा लेगा। भारतीय डबल्स कोच बी सुमित रेड्डी ने कहा कि दुखद है कि बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से महज दो तीन दिन पहले त्रीसा का टखना मुड़ गया। ट्रेनिंग के दौरान यह दुर्घटना हुई, जब उनका पैर उनकी जोड़ीदार के पैर पर पड़ गया।

    चार हफ्तों तक हो सकती हैं ठीक

    उन्होंने कहा कि वह अभी आराम कर रही हैं और 'रिहैबिलिटेशन' करेंगी। यह बड़ी चोट नहीं है, चार हफ्तों में यह ठीक हो जाना चाहिए। वह मई के अंत में होने वाले सिंगापुर ओपन में वापसी की कोशिश करेंगी। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने उनकी जगह अब श्रुति मिश्रा और प्रिया कोंजेंगबाम को चुना है। इस जोड़ी की विश्व रैंकिंग 48 है। 2024 में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने भारतीय टीम की यह जोड़ी भी हिस्सा थी।

    रेड्डी और चिराग पहुंचे डेनमार्क

    वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी थॉमस कप फाइनल्स की तैयारी के लिए पहले ही डेनमार्क के लिए रवाना होंगे। 2022 में ऐतिहासिक खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को गत चैंपियन चीन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है। इसमें महिला टीम का सामना गत चैंपियन और 16 बार की विजेता चीन, मेजबान डेनमार्क और यूक्रेन से होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दो बार के ओलंपिक चैंपियन Viktor Axelsen ने 32 की उम्र में संन्‍यास लेकर चौंकाया, इमोशनल पोस्‍ट में बताई वजह

    यह भी पढ़ें- Badminton Asia Championship: आयुष शेट्टी खिताबी मुकाबले में हारे, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष