Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinesh Phogat: डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी, मिलने गए कोच को दिया दिलेरी भरा जवाब

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 10:36 PM (IST)

    डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट से कई आईओए अधिकारी मिलने पहुंचे। साथ भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी मुलाकात की। वहीं महिला राष्ट्रीय ...और पढ़ें

    डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी। फाइल फोटो
    डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. विनेश फोगाट ने डिसक्वालीफाई होने के बाद तोड़ी चुप्पी
    2. मिलने गए कोचों से कहा- यह खेल का हिस्सा है
    3. 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते विनेश हुईं थी फाइनल से बाहर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा वेट कैटेगरी में के फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई हो गईं। फाइनल से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। विनेश से मिलने पहुंच भारतीय कोचों के सामने दिलेरी भरा जवाब दिया। विनेश ने कहा कि 'यह खेल का हिस्सा' है।

    विनेश फोगाट ने मंगलवार को शुरुआती राउंड में दुनिया की नंबर एक और मौजूदा चैंपियन युई सुसाकी को हराकर हलचल मचा दी थी। सेमीफाइनल में यूक्रेन की पहलवान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वह पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी, जिन्होंने रेसलिंग के फाइनल में जगह बनाई थी। पूरे भारत को विनेश फोगाट ने मेडल की उम्मीद दिला थी।

    वीरेंद्र दहिया ने की मुलाकात

    फाइनल से ठीक पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया। विनेश के बाहर होने के चलते भारतीय फैंस का दिल टूट गया। पूरे भारत ने सोशल मीडिया पर उनके साथ खड़े हुए। सभी कहा कि विनेश ने फाइनल में पहुंच कर भारत को गर्व महसूस कराया। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने विनेश ने मुलाकात की। साथ ही महिला राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र दहिया और मंजीत रानी ने भी मुलाकात की।

    विनेश फोगाट ने दिया दिलेरी भरा जवाब

    पीटीआई से बात करते हुए दहिया ने मुलाकात का ब्यौरा साझा करते हुए कहा, इससे कुश्ती दल में एक स्तब्धता छा गई। खबर आने के बाद लड़कियां बहुत उदास महसूस कर रही थीं। हमने विनेश से मुलाकात की और उसे सांत्वना देने की कोशिश की। वह बहादुर है। उसने हमसे कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पदक जीतने से चूक गए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। कई आईओए अधिकारी भी उनसे मिलने वहां मौजूद थे।

    यह भी पढे़ं- Vinesh Phogat: 100 ग्राम वजन कम करने से कैसे चूक गईं विनेश फोगाट? डॉक्टर ने रेसलर की डाइट का किया खुलासा

    यह भी पढे़ं- Vinesh Phogat: 'आप जो महसूस कर रही होंगी, उसका हमें अंदाजा भी नहीं', विनेश फोगाट के लिए बहन गीता का भावुक मैसेज

    खबरें और भी