Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Wimbledon 2024: लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में पहुंचे अलकराज, गत चैंपियन ने सेमीफाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को किया पराजित

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 11:47 PM (IST)

    Wimbledon 2024 Carlos Alcaraz गत चैंपियन कार्लोस अलकराज को पांचवीं वरीय मेदवेदेव के विरुद्ध पहले सेट में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा और रूसी खिलाड़ी ...और पढ़ें

    फाइनल में पहुंचे गत चैंपियन कार्लोस अलकराज। इमेज- सोशल मीडिया
    फाइनल में पहुंचे गत चैंपियन कार्लोस अलकराज। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. अलकराज ने 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से जीता मैच
    2. अलकराज और मेदवेदेव के बीच 3 घंटे तक चला मैच
    3. अलकराज ने पिछले महीने फ्रेंच ओपन जीता था

     लंदन, एपी : गत चैंपियन कार्लोस अलकराज ने दानिल मेदवेदेव को हराकर वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई। लगभग तीन घंटे चले मुकाबले को अलकराज ने 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से जीता और अब उनकी नजरें 21 वर्ष की उम्र में अपना चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर है। अब यह स्पेनिश खिलाड़ी महान बोरिस बेकर और ब्योन बोर्ग की बराबरी करने से केवल एक कदम दूर हैं, जिन्होंने ओपन युग (1968 के बाद) में 22 वर्ष का होने से पहले दो बार आल इंग्लैंड क्लब पर एक से ज्यादा बार खिताब जीता था।

    अलकराज ने 2022 में यूएस ओपन जीता था

    अलकराज ने 2022 में यूएस ओपन और पिछले महीने फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किया था। रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में अलकराज का सामना 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविक और इटली के लोरेंजो मुसेत्ती के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

    जोकोविक 49वीं बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं, जबकि मुसेत्ती ने करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में जगह बनाई है। एक साल पहले भी अलकराज ने सेमीफाइनल में 2021 यूएस ओपन के विजेता दानिल मेदवेदेव को सेमीफाइनल में हराया था और फिर फाइनल में जोकोविक को पांच सेट तक चले मैच में हराकर अपना पहली विंबलडन ट्रॉफी जीती थी।

    ये भी पढ़ें: Wimbledon 2024: जैस्मीन पाओलिनी लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम के फाइनल में, सेमीफाइनल में गैर वरीय डोना वेकिक को कड़े संघर्ष के बाद हराया 

    मेदवेदेव ने जीता पहला सेट

    इस बार बादलों से भरी दोपहर में सेंटर कोर्ट पर तीसरी वरीयता प्राप्त अलकराज को पांचवीं वरीय मेदवेदेव के विरुद्ध पहले सेट में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा और रूसी खिलाड़ी ने 5-2 की शुरुआती बढ़त बना ली थी, लेकिन गुस्से के कारण परेशानी में पड़ गए। अकलराज ने जल्द ही 5-4 का स्कोर कर वापसी की, लेकिन मेदवेदेव ने यह सेट अपने नाम किया।

    खबरें और भी

    शुरुआती सेट में औसत प्रदर्शन के बाद अलकराज ने खुद को ऊर्जावान, आक्रामक और दर्शकों को खुश करने वाले खिलाड़ी के रूप में ढाला और अगले तीनों सेट जीतकर लगातार दूसरे वर्ष खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। अलकराज एटीपी रैंकिग में नंबर एक बनने वाले पहले किशोर खिलाड़ी हैं और हार्ड कोर्ट, ग्रास कोर्ट और क्ले कोर्ट पर ग्रैंडस्लैम जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

    ये भी पढ़ें: Wimbledon 2024: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद टेनिस का लुत्‍फ उठाते हुए नजर आए रोहित शर्मा, सूट-बूट पहने भारतीय कप्‍तान के फोटोज ने मचाया तहलका