Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उभरती स्टार एला ने समाप्त किया स्वियातेक का अभियान, Wimbledon 2026 में रचा सबसे बड़ा उलटफेर

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 12:18 PM (GMT+05:30)

    ऑल इंग्लैंड क्लब में बड़े उलटफेर देखने को मिले। गत चैंपियन इगा स्वियातेक को फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला ने 7-6(9), 6-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर ...और पढ़ें

    उभरती स्टार एला ने समाप्त किया स्वियातेक का अभियान, Wimbledon 2026 में रचा सबसे बड़ा उलटफेर

    उभरती स्टार एला ने समाप्त किया स्वियातेक का अभियान, Wimbledon 2026 में रचा सबसे बड़ा उलटफेर

    HighLights

    1. विंबलडन 2026 में सबसे बड़ा उलटफेर

    2.  21 साल की अलेक्जेंडर एला से हारी डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक

    3. एला ग्रैंड स्लैम एकल प्रतियोगिता के चौथे दौर में पहुंचने वाली फिलीपींस की पहली खिलाड़ी बन गई हैं

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। ऑल इंग्लैंड क्लब में एक कड़े मुकाबले के बाद पोलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त और गत चैंपियन इगा स्वियातेक का टूर्नामेंट में खिताब बचाने का अभियान खत्म हो गया। उन्हें फिलीपींस की उभरती हुई खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा एला ने 7-6(9), 6-2 से हराया।

    पिछले साल की जीत ने इस खेल की सबसे तेज सतह पर महारत हासिल करने की स्वियातेक की क्षमता पर उठ रहे सालों पुराने सवालों को खत्म कर दिया था, लेकिन अब इस हार के बाद वो सवाल लौट आएंगे।

    बैड होमबर्ग ट्यून-अप टूर्नामेंट में शुरुआती हार के बाद आल इंग्लैंड क्लब पहुंची स्वियातेक यहां अभी भी निरंतरता की तलाश में थीं। पिछले दो राउंड में टेलर टाउनसेंड को हराने और कैरोलिना प्लिस्कोवा पर जीत हासिल करने के बाद, स्वियातेक का सामना शानदार फार्म में चल रही एला से हुआ। चिलचिलाती दोपहर की धूप में इगा के पसीने निकल आए।

    पिछले साल मियामी में भी एला से चौंकाने वाली हार के बाद स्वियातेक ने मैड्रिड की क्ले कोर्ट पर हुई अगली भिड़ंत में बदला लिया था, लेकिन यहां एक रोमांचक शुरुआती सेट हारने के बाद वह मुश्किल में पड़ गईं; इस सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कोई मौका नहीं दिया। सेट के आखिर में स्वियातेक मुस्कुराईं, लेकिन जल्द ही स्टैंड्स में मौजूद अपनी टीम पर चिल्लाने लगीं और कुर्सी पर अपना रैकेट दे मारा, जबकि फैंस की पसंदीदा एला दर्शकों की जबरदस्त तालियों का आनंद ले रही थीं।

    खबरें और भी

    बाएं हाथ की खिलाड़ी एला के दमदार बेसलाइन शाट्स ने मैच की शुरुआत में ही स्वियातेक को परेशान कर दिया था। उन्होंने अगले सेट की शुरुआत में दबाव और बढ़ाते हुए डबल ब्रेक हासिल करके 3-0 की बढ़त बना ली। स्वियातेक ने एक ब्रेक तो वापस हासिल किया, लेकिन फिर से अपनी सर्विस गंवा दी। एला ने उनकी वापसी के आखिरी प्रयास को नाकाम कर दिया और फोरहैंड विनर के साथ निर्णायक प्रहार करते हुए 2024 की रनर-अप जैस्मीन पाओलिनी के साथ चौथे दौर के रोमांचक मुकाबले के लिए जगह पक्की कर ली।

    मर्टेंस के उलटफेर का शिकार बनीं रिबाकिना

    महिला सिंगल्स के तीसरे दौर में स्वियातेक के अलावा एक और बड़ा उलटफेर हो गया। एलिस मर्टेंस ने पूर्व चैंपियन एलिना रिबाकिना को सीधे सेटों में 7-6(4), 6-1 से आसानी से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

    बेल्जियम की खिलाड़ी मर्टेंस ने कड़े मुकाबले वाले पहले सेट में बार-बार कजाखस्तान की स्टार खिलाड़ी रिबाकिना को परेशान किया। आखिरकार सेट टाई-ब्रेक में पहुंचा, जहां मर्टेंस ने आक्रामक शाट्स के साथ इसे 7-4 से जीत लिया। मर्टेंस ने दूसरे सेट में साफ दबदबा बनाए रखा और अंतिम-16 में मैरी बुजकोवा के विरुद्ध अपना मुकाबला तय किया।