विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India Open प्रदूषण के कारण विवादों से घिरा, वर्ल्‍ड नंबर-2 शटलर ने नाम वापस लेकर मचाया कोहराम

Published: Wed, 14 Jan 2026 06:09 PM (GMT+05:30)

विश्‍व नंबर-2 बैडमिंटन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने आधिकारिक रूप से इंडिया ओपन 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। ...और पढ़ें

एंडर्स एंटोनसेन

एंडर्स एंटोनसेन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विश्‍व नंबर-2 पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने आधिकारिक रूप से इंडिया ओपन 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। एंटोनसेन ने नई दिल्‍ली में खराब प्रदूषण स्‍तर का हवाला देते हुए अपना नाम वापस लिया। यह लगातार तीसरा साल है जब एंटोनसेन ने सुपर 750 इवेंट से नाम वापस लिया।

एंडर्स ने एक इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी शेयर करके उम्‍मीद जताई कि नई दिल्‍ली की हवा गुणवत्‍ता इस साल के अंत तक सही हो जाएगी, जब भारत की राजधानी बीडब्‍ल्‍यूएफ वर्ल्‍ड चैंपियनशिप्‍स की मेबजानी करेगी। एंडर्स ने साथ ही पुष्टि की है कि बीडब्‍ल्‍यूएफ ने उन पर 500 यूएस डॉलर का जुर्माना लगाया है।

एंडर्स ने क्‍या लिखा

कई लोग जानने के लिए उत्‍सुक हैं कि मैंने लगातार तीसरे साल इंडिया ओपन से नाम वापस क्‍यों लिया। इस समय दिल्‍ली में प्रदूषण काफी ज्‍यादा है। मुझे नहीं लगता कि यह जगह बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए उपयुक्‍त है। मैं उम्‍मीद करता हूं कि गर्मियों में यहां स्थिति बेहतर हो जब दिल्‍ली में वर्ल्‍ड चैंपियनशिप्‍स होगा। इसका नतीजा है कि बीडब्‍ल्‍यूएफ ने एक बार फिर मुझ पर 5000 यूएस डॉलर का जुर्माना लगाया

-

एंडर्स एंटोनसेन

एंटोनसेन ने दिखाया आईना

एंटोनसेन ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर एक और स्‍क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दिल्‍ली की हवा गुणवत्‍ता का स्‍तर दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया कि एक्‍यूआई 348 है और इस स्थिति को खतरनाक करार दिया गया।

वैसे, दिल्‍ली की हवा गुणवत्‍ता गंभीर चिंता का विषय है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ें के मुताबिक बुधवार की सुबह 7 बजे एक्‍यूआई 357 था, जो कि बेहद खरब श्रेणी में आता है। मंगलवार की तुलना में बुधवार की स्थिति ज्‍यादा खराब थी। मंगलवार को एक्‍यूआई 337 पाई गई थी। राष्‍ट्रीय राजधानी के आस-पास के कई इलाकों में एक्‍यूआई का स्‍तर 300 से ज्‍यादा है, जो जनता के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।

सीपीसीबी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार की सुबह आनंद विहार का एक्‍यूआई 366 जबकि बावना का 361 पाया गया। जहांगीरपुरी में स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। यहां एक्‍यूआई 420 था। आरके पुरम का एक्‍यूआई 407, द्वारका सेक्‍टर 8 का 403, पंजाबी बाग का 366, वजीरपुर का 386 और चांदनी चौका का 397 पाया गया।

यह भी पढ़ें: इंडिया ओपन 2026: लक्ष्य सेन की आसान जीत, आयोजन स्थल की खराब स्थिति पर सवाल

यह भी पढ़ें: Indian Open 2026: सिंधू और लक्ष्य सेन के लिए मुश्किल ड्रॉ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।