Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2024: नीरज का सिल्वर और मनु भाकर के ब्रांज, जानें पेरिस ओलंपिक 2024 में कब-कब ऊंचा हुआ भारतीय तिरंगा

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 05:55 AM (IST)

    26 जुलाई से 11 अगस्त तक चले पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के लिए पदक और गौरव हासिल करने के लिए गए दल में कुल 117 भारतीय एथलीट शामिल थे। इतना बड़ा दल होने ...और पढ़ें

    पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला छह बार गर्व करने का मौका।
    पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला छह बार गर्व करने का मौका।

    HighLights

    1. एथलिटों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा साल 2024
    2. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने जीते मात्र 6 मेडल
    3. नीरज के नाम रहा सिल्वर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 अलविदा कहने वाला है और नया साल बाहें फैलाए स्वागत को तैयार है। खेल जगत के लिए यह साल खट्टी-मीठी यादों के साथ गुजर जाएगा। वहीं, भारत के लिए कई गौरव के पल रहे, जब भारतीयों ने गर्व से तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इनमें से पेरिस ओलंपिक भी शामिल रहा। 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चले पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत ने कुल 6 पदक जीते।

    मनु भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीता। उन्होंने कांस्य पदक जीता और ओलंपिक शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीतने के बाद उन्होंने ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया।

    Hफोटो- मनु भाकर एक्स हैंडल

    निशानेबाजों ने दिलाए तीन मेडल

    स्वप्निल कुसाले ने निशानेबाजी में तीसरा पदक जीतकर इसे ओलंपिक के किसी एक संस्करण में किसी खेल में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि बना दिया। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने देश के लोगों को गौरवान्वित किया। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पेरिस में कांस्य पदक जीता। यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा कांस्य पदक था। भाला फेंक में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा सबसे सफल व्यक्तिगत ओलंपियन बन गए। वह ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय जेवलिन खिलाड़ी बने।

    संख्या एथलीट इवेंट स्पोर्ट्स मेडल
    1. मनु भाकर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग ब्रांज
    2. मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित  शूटिंग ब्रांज
    3. स्वप्निल कुसाले मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन शूटिंग ब्रांज
    4. भारतीय हॉकी टीम कांस्य पदक मैच हॉकी ब्रांज
    5. नीरज चोपड़ा मेंस भाला फेंक फाइनल जेवलिन सिल्वर
    6. अमन सहरावत मेंस 57 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती ब्रांज

    युवा खिलाड़ी ने बिखेरा जलवा

    बाद में अमन सहरावत कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर भारत के सबसे कम उम्र के ओलंपिक पदक विजेता बने। कुश्ती में ही विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया लेकिन फाइनल से ठीक पहले भारत को एक गहरा आघात लगा। ऐतिहासिक फाइनल से पहले विनेश फोगाट की अयोग्यता ने भी भारत की उम्मीदों को चकना चूर कर दिया।

    खबरें और भी

    फोटो- नीरज चोपड़ा एक्स हैंडल

    इन खेलों में नहीं मिला मेडल

    पेरिस 2024 ओलंपिक में 16 खेलों, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, रोइंग, सेलिंग, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस और टेनिस में कुल 69 पदक स्पर्धाओं में भारतीयों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इन सब में भारत के हाथ खाली रहे।