Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Year Ender 2025: हॉकी-स्क्वैश में भारत ने दिखाया दम, वर्ल्ड मुक्केबाजी कप में जीते 9 गोल्ड; जॉन सीना की विदाई से आंखें हुईं नम

    Updated: Thu, 18 Dec 2025 04:49 PM (IST)

    साल 2025 में भी भारतीय फैंस के साथ दुनिया में मौजूद खेल प्रेमियों को कभी खुशी, कभी गम मिले। भारत ने कई खेलों में अपनी जीत का परचम लहराया तो कई खेलों म ...और पढ़ें

    ईयर एंडर 2025।

    ईयर एंडर 2025।

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने साल 2025 में किए यादगार प्रदर्शन

    2. भारतीय मुक्केबाजों ने गोल्ड पर लगाया पंच

    3. जॉन सीना की विदाई से नम हुईं आंखें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हर गुजरता साल अपनी खट्टी-मीठी यादें दे जाता है। साल 2025 में भी भारतीय फैंस के साथ दुनिया में मौजूद खेल प्रेमियों को कभी खुशी, कभी गम मिले। भारत ने कई खेलों में अपनी जीत का परचम लहराया तो कई खेलों में उसे हार से सबक लेना सिखाया। ऐसे ही कुछ यादगार पलों को फैंस ने अपने दिल में बसाकर, 2025 को अलविदा कहने को तैयार हैं।

    भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशिया कप

    भारत ने एशिया मेंस हॉकी 2025 का खिताब अपने नाम किया। बिहार के राजगीर खेल परिसर में पांच बार की विजेता कोरिया को 4-1 से पराजित कर मेजबान देश ने चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही भारत ने 2026 हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच दिलप्रीत ने दो फील्ड गोल किए।

    भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज

    चेन्नई में बुधवार, 10 दिसंबर को जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में खेले गए तीसरे स्थान के प्लेऑफ में भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद रोमांचक वापसी करते हुए अर्जेंटीना को 4-2 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में मेडल जीतने का सूखा समाप्त किया। भारत ने 9 साल बाद मेडल जीता। इससे पहले भारत ने अपना आखिरी खिताब 2016 में लखनऊ में जीता था।

    Hockey Team

    भारत ने जीता पहला स्क्वैश विश्व कप

    भारतीय स्क्वैश टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्क्वैश विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में हांगकांग को 3-0 से हराकर भारत ने यह उपलब्धि हासिल की और ऐसा करने वाला पहला एशियाई देश और विश्व में आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्त्र के बाद चौथा देश बन गया।

    खबरें और भी

    squash team

    वर्ल्ड मुक्केबाजी कप में इंडिया के 9 गोल्ड मेडल

    भारत ने अपने घर पर दमदार प्रदर्शन किया। विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स के अंतिम दिन 9 गोल्ड मेडल जीतकर सफलता की नई इबारत लिखी। भारत ने कुल मिलाकर 9 स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जीते। इस बार शामिल हुए सभी 20 भारतीय मुक्केबाजों ने पदक हासिल कर इतिहास रच दिया।

    जॉन सीना की रिंग से हुई विदाई

    डब्ल्यूडब्ल्यूई के महान रेसलरों में से एक जॉन सीना का सफर जीत के साथ खत्म नहीं हो सका। अपने करियर की आखिरी लड़ाई में जॉनी सीना को गनथर ने हरा दिया। सीना एक तरह से गनथर के सामने घुटने टेक दिए। हार के बाद सीना अपनी टीशर्ट, अपना रिस्टबैंड रिंग में छोड़कर दर्शकों का अभिवादन स्वीकारते हुए चले गए। उनकी विदाई पर फैंस की आंखें नम हो गईं।

    John Cena

    रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा

    भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लिया। नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने वाले बोपन्ना दो दशक से ज्यादा लंबे करियर के बाद रिटायरमेंट का एलान किया। भारतीय टेनिस के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक बोपन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपने फैसले की पुष्टि की।

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: क्रिकेट का साल जो इतिहास रच गया, RCB को मिला पहला IPL खिताब; भारत ने खत्म किया 12 साल का सूखा