लंबे और घने बालों का सपना होगा पूरा, बालों की ग्रोथ बढ़ाने में जादू की तरह काम करेंगे ये 5 हेयर ऑयल
बालों की मजबूती और ग्रोथ को बढ़ावा देने में कुछ हेयर ऑयल काफी मददगार साबित हो सकते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं।
1/7प्रदूषण और केमिकल बालों को कमजोर बनाते हैं
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है। हम अक्सर महंगे शैम्पू और पार्लर ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं, लेकिन पोषण तो प्रकृति की गोद में छिपा है।
2/7बालों की ग्रोथ के लिए हेयर ऑयल
आयुर्वेद मानता है कि बालों की जड़ों को सही तेल से पोषण देना ही उनके विकास का सबसे असरदार तरीका है। अगर आप भी बालों के पतले होने या रुक गई ग्रोथ से परेशान हैं, तो ये 5 तरह के हेयर ऑयल आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।
3/7अरंडी का तेल
कैस्टर ऑयल को बालों की ग्रोथ के लिए सबसे बेहतरीन तेल माना जाता है। इसमें रिसिनोलेइक एसिड और ओमेगा-6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। यह न केवल नए बाल उगाने में मदद करता है, बल्कि बालों के स्ट्रैंड्स को मोटा और मजबूत भी बनाता है। क्योंकि यह काफी गाढ़ा होता है, इसे हमेशा नारियल या बादाम के तेल के साथ मिलाकर लगाना चाहिए।
4/7भृंगराज तेल
आयुर्वेद में भृंगराज को केसराज यानी 'बालों का राजा' कहा गया है। यह तेल बालों के फॉलिकल्स को एक्टिव करने में बेहतरीन काम करता है। यह स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और तनाव के कारण होने वाले बालों के झड़ने को रोकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों की लंबाई तेजी से बढ़ती है और वे समय से पहले सफेद नहीं होते।
5/7रोजमेरी ऑयल
रोजमेरी ऑयल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में बेहद असरदार साबित हो सकता है। यह स्कैल्प में सेल्स के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। ध्यान रहे, इसे कभी सीधे न लगाएं, नारियल या जैतून के तेल की कुछ बूंदों में मिलाकर ही इस्तेमाल करें।
6/7प्याज का तेल
प्याज को बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और इसके रस का इस्तेमाल हेयर केयर में काफी समय से होता आ रहा है। इसमें सल्फर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो बालों के लिए फायदेमंद है। यह बालों को टूटने और पतला होने से बचाता है। सल्फर बालों के रिजुविनेशन में मदद करता है, जिससे स्कैल्प पर खाली जगहों पर भी नए बाल आने लगते हैं।
7/7नारियल का तेल
नारियल तेल में मौजूद लौरिक एसिड बालों के प्रोटीन के साथ आसानी से जुड़ जाता है, जिससे तेल बालों की गहराई तक पहुंच पाता है। यह बालों को भीतर से नमी देता है और उन्हें बाहरी डैमेज से बचाता है। यह हर तरह के बालों के लिए सुरक्षित और सबसे बेहत विकल्प है।