बदलते मौसम में रूखी हो रही है स्किन? चेहरे की खोई नमी लौटाएंगे ये 5 होममेड फेस पैक
बदलते मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए नमी बनाए रखने के लिए कुछ ऐसे फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो स्किन के रूखेपन को कम करे।
1/6ड्राई स्किन के लिए फेस पैक्स
सर्दी का मौसम जाते ही लोग गर्मियों का स्किनकेयर शुरू कर देते हैं, लेकिन फरवरी-मार्च के महीने में स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में हल्का मॉइश्चराइजर स्किन को और भी ड्राई कर सकता है। अगर आपकी भी त्वचा रूखी हो गई है, तो कुछ फेस मास्क चेहरे की खोई नमी लौटाने में काफी मददगार हो सकते हैं।
2/6शहद और मलाई का फेस पैक
मलाई नेचुरल फैट का सबसे अच्छा सोर्स है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देती है। वहीं शहद एक ह्यूमेक्टेंट है, जो हवा से नमी खींचकर त्वचा में लॉक कर देता है। कैसे बनाएं- 1 बड़ा चम्मच ताजी मलाई में 1 छोटा चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक रूखी और बेजान त्वचा में तुरंत जान भर देता है।
3/6एलोवेरा और खीरे का फेस पैक
अगर आपकी त्वचा ड्राई होने के साथ-साथ सेंसिटिव भी है, तो यह पैक आपके लिए सबसे अच्छा है। खीरा त्वचा को ठंडक देता है और एलोवेरा हाइड्रेशन बढ़ाता है। कैसे बनाएं- 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। यह पैक न केवल ड्राइनेस दूर करता है, बल्कि सनबर्न और रैशेज में भी आराम देता है।
4/6पपीता और दूध का फेस पैक
पपीते में पपेन एंजाइम होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, और कच्चा दूध एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर और मॉइस्चराइजर है। कैसे बनाएं- पपीते के 2-3 टुकड़ों को मैश करें और इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह पैक चेहरे के काले घेरों और रूखेपन को एक साथ दूर करने में मदद करता है।
5/6केला और शहद का फेस पैक
केले में पोटेशियम और विटामिन होते हैं और शहद स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। कैसे बनाएं- आधे पके हुए केले को अच्छी तरह मैश कर लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह चेहरे को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में असरदार है।
6/6दही और बेसन का फेस पैक
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के डेड स्किन सेल्स को हटाता है, जबकि इसका फैट कंटेंट त्वचा को नरम बनाता है। कैसे बनाएं- 2 चम्मच गाढ़ा दही और 1 चम्मच बेसन का गाढ़ा पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाकर 10-12 मिनट छोड़ें। पूरी तरह सूखने से पहले ही इसे हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। यह पैक चमक और नमी दोनों देता है।