गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 तरह का रायता, स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

Updated: 2026-03-14, 16:29 IST

गर्मी के मौसम में रायता खाने में शामिल करना काफी फायदेमंद होता है। ये पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं और खाने का स्वाद भी बढ़ाते हैं।

गर्मियों के लिए फायदेमंद है रायता1/7

गर्मियों के लिए फायदेमंद है रायता

गर्मियों के मौसम में जब चिलचिलाती धूप और उमस शरीर की एनर्जी सोख लेती है, तब खाने की थाली में अगर एक कटोरी ठंडा-ठंडा रायता मिल जाए, तो खाने का स्वाद और शरीर का सुकून दोनों बढ़ जाते हैं।

गर्मियों के लिए बेस्ट रायता2/7

गर्मियों के लिए बेस्ट रायता

दही न केवल प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, बल्कि इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। आइए जानें 5 ऐसे बेहतरीन और झटपट बनने वाले रायतों के बारे में बता रहे हैं, जो इस गर्मी आपकी थाली की शान बढ़ा देंगे।

खीरे का रायता3/7

खीरे का रायता

खीरा पानी से भरपूर होता है और गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। खीरे को कद्दूकस कर लें और उसका एक्स्ट्रा पानी निचोड़ दें। इसे फेंटे हुए दही में मिलाएं। ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और बारीक कटी हरी मिर्च डालें। ताजे पुदीने के पत्तों से सजाकर इसे सर्व करें।

बूंदी का रायता4/7

बूंदी का रायता

यह भारत के हर घर में बनने वाला सबसे मशहूर रायता है। यह बनाने में जितना आसान है, खाने में उतना ही स्वादिष्ट। बूंदी को 5 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें, फिर छानकर दही में मिलाएं। इसमें लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा चाट मसाला डालें। इसे ऊपर से जीरे और हींग का तड़का जरूर लगाएं।

पुदीना और अनार का रायता5/7

पुदीना और अनार का रायता

यह रायता न केवल दिखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि अनार की मिठास और पुदीने की ताजगी का मेल बेमिसाल होता है। दही में पुदीने की चटनी या बारीक कटा पुदीना मिलाएं। इसमें ढेर सारे अनार के दाने डालें। हल्का सा सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर इसे ठंडा परोसें। यह बिरयानी या पुलाव के साथ बेहतरीन लगता है।

लौकी का रायता6/7

लौकी का रायता

अगर आपको लगता है कि लौकी बोरिंग है, तो यह रायता आपकी राय बदल देगा। यह वजन घटाने वालों और पेट की ठंडक के लिए रामबाण है। लौकी को कद्दूकस करके थोड़े से पानी में उबाल लें। जब यह ठंडी हो जाए, तो इसे फेंटे हुए गाढ़े दही में मिलाएं। इसमें कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ धनिया डालें। इसका असली स्वाद राई के तड़के से आता है।

मिक्स वेज तड़का रायता 7/7

मिक्स वेज तड़का रायता

सब्जियों के क्रंच और तड़के की खुशबू वाला यह रायता किसी भी साधारण खाने को खास बना सकता है। बारीक कटे प्याज, टमाटर और ककड़ी को दही में मिलाएं। एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल गरम करें, उसमें राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का तैयार करें। इस तड़के को दही के ऊपर डालें। यह स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो है।