आइवरी लहंगे में Alia Bhatt ने विक्की कौशल संग किया शाही रैंप वॉक, Love & War की रिलीज से पहले दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Alia Bhatt ने हाल ही में विक्की कौशल के साथ किए गए रैंप वॉक की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।
1/6आलिया भट्ट ने शेयर कीं तस्वीरें
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरों की सीरीज शेयर कीं हैं जो काफी खूबसूरत है। ये तस्वीरें उनके हाल ही में किए गए रैंप वॉक की है जिसमें वे मल्होत्रा के मिजवान कोचर शो के लिए विक्की कौशल के साथ शो स्टॉपर बनीं।
2/6विक्की कौशल के साथ किया शाही रैंप वॉक
इस शो की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए क्योंकि रैंप वॉक के लिए आलिया भट्ट और विक्की कौशल का अंदाज एकदम शाही था। वहीं अब आलिया ने पर्सनली भी इसकी तस्वीरें शेयर कर दी हैं जिनमें कुछ बीटीएस फोटोज भी शामिल हैं।
3/6रैंप पर दिखी 'लव एंड वॉर' वाली केमिस्ट्री
आलिया भट्ट् और विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर है जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया है। हाल ही में इस फिल्म से दोनों के लुक पोस्टर भी रिलीज किये गए। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस को उनकी रैंप पर केमिस्ट्री लव एंड वॉर वाली लगी।
4/6आलिया और विक्की का लुक
इस शो के लिए आलिया ने आइवरी चिकनकारी लहंगा कैरी किया जिसमें क्रॉप्ड ब्लाउज और ओरेगेंजा दुपट्टा है। इस एथनिक वियर के साथ आलिया ने चोकर, मैचिंग ईयरिंग्स, मांग टिका और हाथफूल कैरी किया और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं विक्की ने डार्क रॉयल ब्लू वेलवेल जैकेट पहनी और उसे व्हाईट कुर्ते और ट्राउजर के साथ मैच किया।
5/6आलिया भट्ट् का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट् एक्टर और बतौर प्रोड्यूसर काफी बिजी हैं। उनकी पिछली रिलीज अल्फा थी जिसमें उन्होंने शरवरी के साथ काम किया था वहीं हाल ही में उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म डोन्ट बी शाय ओटीटी पर रिलीज हुई है।
6/6विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
उनकी अपकमिंग फिल्मों में मोस्ट अवेटेड लव एंड वॉर है जिसमें वे रणबीर कपूर और ऋषि कपूर के साथ दिखेंगी। वहीं विक्की कौशल पिछली बार ब्लॉकबस्टर छावा में नजर आए थे वहीं अब वे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। यह फिल्म 21 जनवरी 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा वे 'महावतार' में भी दिखेंगे।