Alia Bhatt ने खास अंदाज में रणबीर कपूर को 44वें जन्मदिन की दी बधाई, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर को 44 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी पत्नी, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक्टर को खास अंदाज में बधाई दी।
1/6एक्ट्रेस ने रणबीर की कई तस्वीरें शेयर कीं और अपने पति के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने रणबीर के प्यार और दुलार को याद किया।
2/6पहली तस्वीर में कपल घर पर रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहा है, जिसमें रणबीर आलिया की गोद में बैठे हैं।
3/6एक और तस्वीर न्यूयॉर्क में आलिया के पसंदीदा रेस्टोरेंट में से एक की लग रही है। तीसरी फोटो में रणबीर अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें बच्ची का चेहरा छिपा हुआ था।
4/6वहीं एक अन्य तस्वीर फैन्स को उस समय की याद दिलाती है जब आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा - हैप्पी बर्थडे क्यूटी।
5/6इससे पहले रणबीर की कुछ वीडियोज वायरल हई थीं जिसमें वो पैप्स के साथ अपना जन्मदिन मनाते नजर आए।
6/6इस दौरान उन्होंने पैंट के साथ ग्रे रंग की लंबी, फुल-स्लीव शर्ट पहनी थी। रणबीर का केक 44 के शेप में था। इसके बाद उन्होंने पैप्स का हाथ जोड़कर शुक्रिया भी किया