Drishyam 3 की सफलता से गदगद हुईं विजय सलगांवकर की 'बेटी', Tabu संग कोर्ट में ली सेल्फी; फोटोज हुईं वायरल

Updated: 2026-10-03, 22:04 IST

दृश्यम 3 में अंजू की भूमिका निभाने वालीं इशिता दत्ता (Ishita Dutta) ने सेट से अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

दृश्यम 3 ने तोड़े सफलता के रिकॉर्ड1/7

दृश्यम 3 ने तोड़े सफलता के रिकॉर्ड

दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, दर्शक भी फिल्म को खूब सराह रहे हैं।

इशिता ने शेयर की बीटीएस फोटोज2/7

इशिता ने शेयर की बीटीएस फोटोज

एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही है, दूसरी ओर फिल्म की एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने सेट से BTS फोटोज शेयर की हैं।

तब्बू संग इशिता की मस्ती3/7

तब्बू संग इशिता की मस्ती

एक तस्वीर में वह मीरा देशमुख (तब्बू) के साथ कोर्ट सीन के दौरान मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ श्रिया सरन भी दिख रही हैं।

रील फैमिली संग शेयर कीं फोटोज4/7

रील फैमिली संग शेयर कीं फोटोज

एक तस्वीर में इशिता दत्ता अजय देवगन, श्रिया सरन के साथ दिख रही हैं। बाकी की फोटोज में उन्हें सेट पर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

 ऑडियंस के रिस्पॉन्स से खुश हुईं इशिता5/7

ऑडियंस के रिस्पॉन्स से खुश हुईं इशिता

इन फोटोज को शेयर करते हुए इशिता दत्ता ने दर्शकों से मिल रहे प्यार पर खुशी जताई है। उन्होंने लिखा, "रिस्पॉन्स देखकर बहुत एक्साइटेड हूं और अब 'दृश्यम' के सभी फैंन्स के लिए शूट की कुछ BTS मोमेंट्स। और भी बहुत कुछ आने वाला है।"

इशिता दत्ता के पोस्ट पर कमेंट्स6/7

इशिता दत्ता के पोस्ट पर कमेंट्स

इन तस्वीरों को देख कमेंट बॉक्स में फैंस मजाक कर रहे हैं कि फिल्म में सारा खेल उनकी वजह से ही शुरू हुआ। एक यूजर ने कहा, "राज योग काम आ गया।" एक ने कहा कि तीन योग के साथ चौथा मर्डर योग जोड़ दो।

दृश्यम में इशिता दत्ता का रोल7/7

दृश्यम में इशिता दत्ता का रोल

बहरहाल, दृश्यम 3 में इशिता दत्ता का रोल काफी दमदार था। उनके ही हाथों मीरा देशमुख के बेटे सैम की मौत हो जाती है जिसे छुपाने के लिए विजय सलगांवकर (अजय देवगन) पुलिस को चकमा देता है।