Hrithik Roshan ने सबा आजाद के साथ सेलिब्रेट की एनिवर्सरी, एक्स-वाइफ के कमेंट ने खींचा लोगों का ध्यान
कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर सबा आजाद और ऋतिक रोशन के ब्रेकअप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। हालांकि, अब कृष 3 एक्टर ने गर्लफ्रेंड के साथ वेकेशन की तस्वीरें शेयर करके सबके मुंह बंद करवा दिए है।
1/7बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन और सबा आजाद फैंस की फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं।
2/7दोनों एक-दूसरे को पिछले पांच साल से डेट कर रहे हैं। रिश्ते के पांच साल पूरा होने पर कृष 3 एक्टर ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के साथ इंस्टाग्राम पर कई प्यार भरी मस्ती करते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
3/7उनकी इस पोस्ट पर एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी रिएक्ट किया है। सुजैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- सो स्वीट, हैप्पी एनिवर्सरी।
4/7ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर सबा के साथ कुछ बेहद प्राइवेट और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में, दोनों सनसेट के समय एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं
5/7दूसरी तस्वीर में, वे नदी के किनारे एक सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं, जो हाल ही की किसी वेकेशन की तस्वीर लग रही है।
6/7बता दें कि ऋतिक की शादी पहले सुजैन खान से हुई थी। हालांकि, 14 साल की शादी के बाद 2014 में उनका तलाक हो गया।
7/7इसके बाद 2022 में, ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सबा आजाद के साथ एक तस्वीर शेयर करके अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया।