Aneet Padda का गॉर्जियस लुक कर देगा मदहोश, खूबसूरत हैं Hunkkaar एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें
हुंकार वेब सीरीज एक्ट्रेस अनीत पड्डा की लेटेस्ट तस्वीरें हाल ही में सामने आई हैं।
1/7उभरती हुईं अदाकारा अनीत पड्डा
हिंदी सिनेमा की उभरती हुई अभिनेत्री के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अनीत पड्डा का नाम जरूर शामिल होगा। सैयारा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली अनीत फिलहाल लेटेस्ट वेब सीरीज हुंकार को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर भी छाई हुई हैं।
2/7अनीत पड्डा की लेटेस्ट तस्वीरें
हुंकार सीरीज एक्ट्रेस अनीत पड्डा सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं। लेकिन जब भी वह कोई पोस्ट करती हैं, वह चर्चा में आ जाता है। ऐसा ही कुछ कमाल फिलहाल देखने को मिल रहा है, जब अनीत ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
3/7अनीत का गॉर्जियस लुक
इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं अनीत पड्डा की फोटोज की तरफ गौर किया जाए तो इनमें वह स्टाइलिश आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस का लुक बेहद गॉर्जियस और हॉट लग रहा है, जिनके देख कोई भी मदहोश हो सकता है।
4/7खूबसूरती और सादगी का संगम
अनीत पड्डा के लेटेस्ट फोटोशूट की इन फोटोज पर नजर डाली जाए तो इनमें अनीत की सादगी और बेबाक खूबसूरत की संगम साफ झलक रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं भी इन तस्वीरों की सुंदरता को और अधिक बढ़ा रही हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
5/7हुंकार सीरीज की स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
दरअसल अनीत पड्डा की ये लेटेस्ट तस्वीरें उनकी लेटेस्ट वेब सीरीज हुंकार की स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट के दौरान की हैं, जहां अनीत ने अपने किलर का लुक का जलवा बिखेरा है। मालूम हो कि हुंकार को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है।
6/7वायरल हो रही हैं तस्वीरें
आलम ये है कि अब अनीत पड्डा की ये लेटेस्ट फोटोज फैंस की फेवरेट बन गई हैं और वे इन पर जमकर लाइक-कमेंट कर रहे हैं। जिसकी वजह से अनीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं और हर तरफ छाई हुईं हैं।
7/7अनीत की अगली फिल्म कौन सी
वेब सीरीज हुंकार के बाद अनीत पड्डा बड़े पर्दे पर वापसी करती हुईं नजर आएंगी। दरअसल उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम शक्ति शालिनी है, जो स्त्री फिल्म के मेकर्स मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की हिस्सा है। जल्द ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।