BoF 500 गाला में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा फैशन का जलवा, विदेशी मंच पर दिखा देसी ग्लैमर

Updated: 2026-10-04, 15:11 IST

पेरिस में आयोजित BoF 500 गाला में जाह्नवी कपूर ने फैशन का जलवा बिखेरा है।

 जाह्नवी कपूर ने बिखेरा फैशन का जलवा1/7

जाह्नवी कपूर ने बिखेरा फैशन का जलवा

निर्माता करण जौहर की फिल्म धड़क से सिनेमा जगत में कदम रखने वालीं जाह्नवी कपूर अपने बेबाक खूबसूरती के लिए काफी जानी जाती हैं। अपनी ब्यूटी और हॉटनेस का जलवा जाह्नवी ने अब वर्ल्ड लेवल पर आयोजित होने वाले BoF 500 गाला इवेंट में बिखेरा है।

 BoF 500 गाला में जाह्नवी का कमाल2/7

BoF 500 गाला में जाह्नवी का कमाल

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में आयोजित BoF 500 गाला में भारतीय शिल्प और डिजाइन की खूबसूरती को ग्लोबल फैशन मंच पर पेश किया है। इस खास मौके पर वह पंकज एस हेरिटेज के कस्टम आउटफिट में नजर आईं, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था।

 6 गज की साड़ी का गॉर्जियस लुक3/7

6 गज की साड़ी का गॉर्जियस लुक

ऑफ-व्हाइट रंग के इस खूबसूरत लुक में पारंपरिक छह गज की साड़ी के सिल्हूट को एक मॉडर्न अंदाज में पेश किया गया था। लो-स्लंग ड्रेप, खुले कंधे और जमीन तक जाती एलिगेंट पल्लू ने उनके लुक को बेहद खास बना दिया। इसके अलावा ज्वेलरी डिटेलिंग पूरे लुक को ड्रामेटिक और ग्लैमरस टच दे रही थी।

 जाह्नवी की आउटफिट की खासियत4/7

जाह्नवी की आउटफिट की खासियत

460-काउंट बंगाल मलमल से तैयार इस आउटफिट ने भारतीय टेक्सटाइल की खूबसूरती को सेलिब्रेट किया, वहीं इसका लुक पूरी तरह मॉडर्न और ग्लोबल रखा गया था। सिंपल आइवरी बेस के साथ गोल्ड बीड्स, मोतियों, सीपियों, पन्नों, पोल्की और टैसल्स से तैयार किया गया शानदार हैंडक्राफ्टेड अडॉर्नमेंट उनके लुक का सबसे खास हिस्सा रहा।

 ग्लोबल ग्लैमर का खूबसूरत संतुलन5/7

ग्लोबल ग्लैमर का खूबसूरत संतुलन

गौरतलब है कि पेरिस फैशन वीक के सबसे प्रभावशाली फैशन आयोजनों में शामिल BoF 500 गाला में जाह्नवी कपूर का यह लुक विरासत और आधुनिक ग्लोबल ग्लैमर का खूबसूरत संतुलन नजर आया। अपने इस अंदाज के जरिए उन्होंने भारतीय डिजाइन, टेक्सटाइल आर्ट और बेहतरीन कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच पर खास पहचान दिलाई है।

 वायरल हो रही हैं तस्वीरें6/7

वायरल हो रही हैं तस्वीरें

आलम ये है कि अब जाह्नवी कपूर की ये लेटेस्ट फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं, जिसकी वजह से वह अभिनेत्री की BoF गाला की इन तस्वीरों पर जमकर लाइक-कमेंट कर रहे हैं। जिसके चलते बी टाउन एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

 जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म कौन सी7/7

जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म कौन सी

साउथ सुपरस्टार राम चरण की पेड्डी फिल्म के बाद आने वाले समय में जाह्नवी कपूर फिल्म लग जा गले में नजर आएंगी। जिसमें वह एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। माना जा रहा है कि अगले साल इस मूवी को रिलीज किया जा सकता है।