पेरिस फैशन वीक में Miu Miu शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
जाह्नवी कपूर अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं।
1/7हाल ही में जाह्नवी कपूर ने पेरिस फैशन वीक के दौरान मियू मियू (Miu Miu) के शो में शिरकत की और भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह उपस्थिति लग्जरी फैशन ब्रांड मियू मियू के साथ उनके खास रिश्ते को भी दर्शाती है।
2/7इस दौरान जाह्नवी ने रिया कपूर द्वारा स्टाइल की गई जाह्नवी ने ब्राउन रंग की टेक्सचर्ड जैकेट, रंगीन पैटर्न वाली निट मिनी स्कर्ट और बड़े सनग्लासेस के साथ एक बेहद आकर्षक लुक अपनाया।
3/7उनका यह अंदाज मियू मियू की युवा और स्टाइलिश पहचान के अनुरूप था। इसके अलावा जाह्नवी कपूर का आत्मविश्वास और सहज अंदाज उनके लुक को और खास बना रहा था।
4/7जाह्नवी पिछले कुछ समय से मियू मियू के कई लुक्स को अपनाती नजर आई हैं और धीरे-धीरे ब्रांड के प्रमुख भारतीय चेहरों में अपनी जगह बना चुकी हैं। उनकी फैशन पसंद और अलग अंदाज ने उन्हें वैश्विक फैशन सर्किट में एक अलग पहचान दिलाई है।
5/7पेरिस फैशन वीक में उनकी यह मौजूदगी एक बार फिर दिखाती है कि जाह्नवी कपूर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ रही हैं।
6/7वहीं पिछले दिनों उनकी फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' से जुड़े एक एआई (AI) जनरेटेड और मॉर्फ्ड (Deep Fake) वीडियो पर भी जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर कड़ी आपत्ति जताई है।
7/7जाह्नवी ने बिना सहमति के महिलाओं के डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किए गए या फेरबदल किए गए कंटेंट को तैयार कर फैलाने को बेहद अपमानजनक बताया और कहा कि यह यौन उत्पीड़न (sexual assault) के समान है।