Kantara: Chapter 1 का एक साल पूरा होने पर रुक्मिणी वसंत ने दिखाई BTS तस्वीरें, फिल्म को बताया 'लाइफ चैंजिंग'
Kantara: Chapter 1 के एक साल पूरा होने पर फिल्म की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने कुछ दिलचस्प बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।
1/6कांतारा: चैप्टर 1 का एक साल हुआ पूरा
ऋषभ शेट्टी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर माइथोलॉजिकल फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर फिल्म में कनकवती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने फिल्म के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
2/6रुक्मिणी वसंत ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
कांतारा: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी और दुनियाभर में इसके विजुअल इफेक्ट्स, कहानी, स्क्रीप्ले और एक्टिंग की खूब चर्चा हुई थी। पर्दे पर तो लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया लेकिन पर्दे के पीछे की झलक रुक्मिणी ने अपने इस फोटो डंप में दिखाई है।
3/6एक्ट्रेस ने फिल्म को बताया लाइफ चैंजिंग
रुक्मिणी ने अपने फोटो डंप के साथ फिल्म को लाइफ चैंजिंग बताया है। पहले फोटो में वे अपने गेटअप में जंगल के बीच और नदी के किनारे चट्टान पर बैठी हैं और आसमान को निहार रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'कांतारा का एक साल पूरा, बिल्कुल लाइफ चैंजिंग, क्रेजी और शानदार सफर था ये'।
4/6शानदार थे कांतारा की शूटिंग के दिन
रुक्मिणी ने फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया, 'मुझे आज भी उस समय की याद आती है जब हमने यह फिल्म बनाई थी। सेट पर लंबे दिन, दूर-दराज की शानदार जगहें, वह भाग-दौड़, हंसी-मजाक, कुछ नया सीखना और बीच-बीच के वे छोटे-छोटे पल, जिनसे मिलकर यह फिल्म बनी; एक ऐसी फिल्म जिस पर मुझे हमेशा गर्व रहेगा और जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी'।
5/6ऋषभ शेट्टी और पूरी कास्ट/ क्रू की दिखाई झलक
रुक्मिणी ने इस फोटो डंप में अपनी तस्वीरों के साथ-साथ फिल्म के लीड हीरो ऋषभ शेट्टी और बाकी की कास्ट एंड क्रू के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं। सेट पर लंच टाइम, मस्ती टाइम, नैप टाइम और अलग-अलग लोकेशन की झलक रुक्मिणी ने दिखाई।
6/6कांतारा: चैप्टर 1 के बारे में
'कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1' 2025 में रिलीज हुई एक एपिक पीरियड माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसे ऋषभ शेट्टी निर्देशित किया और वे इसके को-राइटर भी हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ बेरमे, मायाकारा, अन्नाप्पा, जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया भी अहम किरदारों में हैं। यह 2022 की फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।