Samantha Ruth Prabhu ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने सजेस्ट किया बच्चे का नाम

Updated: 2026-08-30, 19:33 IST

अभिनेत्री समंथा रुथ प्रभु फिलहाल मैटरनिटी लीव पर हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द अपनी लाइफ का एकदम नया चैप्टर शुरू करने वाली है।

1/8

सामंथा रुथ प्रभु प्रेग्नेंट हैं और वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी फेज की सारी झलकियां शेयर कर रही हैं।

2/8

हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में समंथा बड़े ही गर्व से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था।

3/8

उन्होंने एक फैन द्वारा सुझाए गए बच्चे के नाम पर भी प्रतिक्रिया दी है, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्हें लड़का होता है या लड़की।

4/8

तस्वीरों में सामंथा ने कई मिरर सेल्फी पोस्ट की हैं जिनमें सामंथा अपने बेबी बंप के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।

5/8

एक फोटो में सामंथा विमान के अंदर बैठी हैं। ये फोटो काफी ऊपर से ली गई है और सामंथा इसमें अपना रिलेक्स्ड पोज दिखाती नजर आ रही हैं।

6/8

इससे पहले, एक AMA सेशन के दौरान, सामंथा ने अपने फैंस से अपने बच्चे के लिए नाम सुझाने को कहा था और बताया था कि उन्होंने अभी तक कोई नाम तय नहीं किया है।

7/8

सामंथा की हालिया पोस्ट पर प्यार बरसाते हुए एक फैन ने लिखा, "समायरा (लड़की) या समराज (लड़का) कैसा रहेगा? सामंथा और राज का एकदम सही मेल! अपना ख्याल रखना, सामंथा गारू।" इस सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए सामंथा ने लिखा, "समराज। थोड़ा घमंडी सा लग रहा है, है ना?"

8/8

सामंथा ने राज से ईशा योगा सेंटर में साल 2025 में शादी कर ली। इससे पहले सामंथा की पहली शादी साल 2017 में नागा चैतन्य के साथ हुई थी लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए।