'लाल साड़ी, बिंदी और गले में मंगलसूत्र...' शादी के बाद पहली बार नई बहू की तरह सजीं Sonakshi Sinha

Updated: 2026-09-27, 16:02 IST

Sonakshi Sinha ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें 1/6

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं जिनमें उनका लुक काफी एलीगेंट लग रहा है। सोनाक्षी ने इस फोटोशूट की सीरीज शेयर की है जो उन्होंने बालकनी में करवाया है।

सोनाक्षी का लुक 2/6

सोनाक्षी का लुक

सोनाक्षी ने इस फोटोशूट के लिए एक खूबसूरत लाल रंग की साड़ी चुनी। जिसके साथ उन्होंने शादी के बाद का पारंपरिक लुक अपनाया। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ लाल बिंदी, झूमके, रिंग्स और नेकपिस कैरी किया। इसके साथ ही उन्होंने मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भी लगाया।

शादी के बाद पहली बार पहनी साड़ी3/6

शादी के बाद पहली बार पहनी साड़ी

सोनाक्षी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए खुद बताया कि पिछली बार उन्होंने अपनी शादी के वक्त साड़ी पहनी थी। इतने लंबे समय बाद उन्होंने फिर से इसे पहना है। तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा, 'पिछली बार मैंने साड़ी अपनी शादी के समय पहनी थी... इतने समय बाद इसे पहनकर अच्छा लगा'। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मेकअप किसने किया है… जरा अंदाजा लगाओ, क्या आप मेरे YouTube पर इस लुक का वीडियो देखना चाहते हैं? कमेंट्स में YASSSSS लिखो'।

सोनाक्षी और जहीर की शादी4/6

सोनाक्षी और जहीर की शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पहली बार मुंबई में एक पार्टी में मिले थे। इसके बाद उन्होंने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 23 जून, 2024 को एक प्राइवेट सिविल सेरेमनी में शादी की। शादी सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुई।

सोनाक्षी का वर्कफ्रंट 5/6

सोनाक्षी का वर्कफ्रंट

सोनाक्षी सिन्हा के काम की बात करें तो उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म और रीजनल सिनेमा में अलग-अलग तरह के, दमदार परफॉर्मेंस वाले किरदारों को बखूबी निभाया है। पिछली बार वे प्राइम वीडियो की लीगल ड्रामा सीरीज सिस्टम में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ ज्योतिका ने काम किया था। इसके अलावा उनकी पिछली रिलीज जटाधरा थी जिससे उन्होंने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू भी किया।

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्में6/6

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्में

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्मों में रोमांटिक ड्रामा 'तू है मेरी किरण' है, जिसमें वे अपने हसबैंड जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस होना बाकी है। वहीं ने अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ी 1080 में भी नजर आ सकती हैं। इस फिल्म के बारे में भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।