देसी और बोल्ड अंदाज में तारा सुतारिया ने उड़ाए सबके होश, खूबसूरती देख थम गई फैंस की सांसें

Updated: 2026-09-29, 19:05 IST

तारा सुतारिया को बॉलीवुड की असली फैशन क्वीन कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। वह इंडियन लुक में हो या फिर वेस्टर्न, उनके रॉयल लुक पर फैंस हमेशा दिल हार ही जाते हैं। हाल ही में तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक फोटो शूट शेयर की हैं, जिस पर से नजरें हटाना फैंस के लिए मुश्किल है।

ब्राउन साड़ी में लगीं कातिलाना 1/7

ब्राउन साड़ी में लगीं कातिलाना

तारा सुतारिया ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक से बढ़कर एक फोटोशूट की फोटोज शेयर की हैं। जहां ब्राउन रंग की साड़ी और फुल वर्क वाले ब्लाउज में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। तस्वीर में उन्होंने माथे पर हाथ रखा हुआ है।

तारा सुतारिया ने दिया बैक पोज 2/7

तारा सुतारिया ने दिया बैक पोज

विंटेज लुक को दर्शाती एक्ट्रेस तारा सुतारिया दूसरी तस्वीर में बैक से साइड पोज दे रहीं हैं। उन्होंने साड़ी का पल्लू हाथ में पकड़ा है और खंबे पर हाथ रखकर पलकें झुकाई हुई हैं। बैक पोज देते हुए एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं।

पैसेज में खड़े होकर सामने निहारती दिंखी 3/7

पैसेज में खड़े होकर सामने निहारती दिंखी

एक अन्य फोटो में तारा सुतारिया रॉयल महल के पैसेज में खड़ी हैं। उनका एक हाथ उन्होंने अपने शोल्डर पर रख रखा है और दूसरा हाथ सीधा है। इस फोटोशूट में वह ऐसा लग रहा है मानों एकटक किसी को निहार रही हैं। उनके चेहरे को छूती बालों की लटकन उनके लुक को बहुत ही ग्लैमरस बना रही हैं।

तारा सुतारिया ने दिखाया बोल्ड अंदाज 4/7

तारा सुतारिया ने दिखाया बोल्ड अंदाज

एक अन्य फोटो में तारा सुतारिया ने माथे पर हाथ रखा हुआ है और उनका फेस ऊपर की तरफ है। इसके साथ ही वह अपने ब्राउन और गोल्डन ब्लाउज की खूबसूरती को दिखा रही हैं। उन्होंने अपनी साड़ी का पल्लू कमर में खोसा हुआ है। उनका ये लुक जितना देसी है उससे कई ज्यादा बोल्ड है।

अनारकली सूट में लगीं बेहद खूबसूरत 5/7

अनारकली सूट में लगीं बेहद खूबसूरत

साड़ी में अपने बोल्ड फोटोशूट के अलावा तारा सुतारिया ने ग्रीन रंग के अनारकली सूट में भी फोटो शूट करवाया। मेंहदी ग्रीन रंग के इस सूट के नीचे गोल्डन रंग की प्लेट्स हैं, जो एक्ट्रेस के लुक को और भी ज्यादा प्यारा बना रही हैं।

मांग टीका और बड़े इयरिंग्स के साथ लुक हुआ कम्पलीट6/7

मांग टीका और बड़े इयरिंग्स के साथ लुक हुआ कम्पलीट

तारा सुतारिया ने अपने कॉस्ट्यूम की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए गले में कुछ नहीं पहना। उन्होंने सिर पर मांग टीका और गले में बड़े-बड़े इयरिंग्स पहने, जिसमें उनका देसी अंदाज उभरकर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए तारा ने कैप्शन में लिखा, "हम तेरे होते तो, जख्म सभी सिले होते तो, हां तुम मेरे होते तो, बेवक्त न मिले होते तो।"

तारा की तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार 7/7

तारा की तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

तारा सुतारिया की ये सभी तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, "आप बिल्कुल परफेक्ट ब्यूटी हो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड, आप बिल्कुल गॉडेसेस लगती हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपका फैशन गेम कैसे हमेशा ऑन रहता है।"