विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: सत्येंद्र जैन के सह आरोपियों ने दायर की नई जमानत याचिका, कोर्ट ने जारी किया ईडी को नोटिस

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 15 May 2023 06:52 PM (IST)

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े ईडी के मनी लांन्ड्रिंग मामले में ...और पढ़ें

सत्येंद्र जैन के सह आरोपियों ने दायर की नई जमानत याचिका, कोर्ट ने जारी किया ईडी को नोटिस
सत्येंद्र जैन के सह आरोपियों ने दायर की नई जमानत याचिका, कोर्ट ने जारी किया ईडी को नोटिस

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े ईडी के मनी लांन्ड्रिंग मामले में सह आरोपित अंकुश और वैभव जैन ने कोर्ट में नई डिफॉल्ट जमानत याचिका दाखिल की है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 मई को होगी।

आरोपितों के वकील ने कहा कि जांच अभी चल रही है। अभी तक पूरा आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। वकील ने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि रितु छाबड़िया के फैसले को छोड़कर डिफॉल्ट जमानत की मांग कर सकते है।

उसके आधार पर नई डिफॉल्ट जमानत याचिका दाखिल की जा रही है। इससे पहले मार्च महीने में आरोपित वैभव जैन की अंतरिम जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी थी। ईडी ने वैभव की अंतरिम जमानत का विरोध किया था। वैभव जैन को अपने एक रिश्तेदार के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके लिए उसने कोर्ट से अंतरिम जमानत की मांग की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।