Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US India Defence Ties: अमेरिका का भारत के साथ बहुत ही निकट रक्षा संबंध- पेंटागन

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2022 02:40 PM (IST)

    अमेरिक रक्षा मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि निश्चित रूप से हमने रक्षा क्षेत्र में भारत के साथ अपनी साझेदारी मजबूत की है। उन्होंने कहा कि भारत ...और पढ़ें

    अमेरिका का भारत के साथ बहुत ही निकट रक्षा संबंध: पेंटागन
    अमेरिका का भारत के साथ बहुत ही निकट रक्षा संबंध: पेंटागन

    वाशिंगटन, एजेंसी। रक्षा क्षेत्र में  भारत और अमेरिका का गहरा संबंध रहा है। इसकी पुष्टि अमेरिका ने की है। हाल में ही पेंटागन ने बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में रूस और चीन के साथ भारत के शामिल होने की बात को खारित कर दिया और कहा कि इसका असर हमारे संबंधों पर नहीं होगा। 

    रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी 

    पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है, वह अपना निर्णय खुद ले सकता है कि उसे किसके साथ क्या करना है। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि निश्चित रूप से हमने रक्षा क्षेत्र में भारत के साथ अपनी साझेदारी मजबूत की है। कहा, भारत हमारा एक महत्वपूर्ण भागीदार है, हम उसके साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

    रूस और चीन के साथ सैन्य अभ्यास में भारत रहा शामिल 

    1 से 7 सितंबर तक हुए सैन्य अभ्यास (Vostok military exercise) में कई देश शामिल हुए जिसमें भारत भी था। भारत द्वारा रूस और चीन के साथ सैन्य अभ्यास में शामिल होने पर कुछ लोगों को परेशानी हुई होगी, लेकिन हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। भारत और अमेरिका के संबंध बहुत ही गहरे हैं। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच रूस के सुदूर पूर्व में विभिन्न स्थानों पर एक से सात सितंबर तक वोस्तोक सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया था। अभ्यास में भारत और चीन सहित कई देशों ने भाग लिया था। 

    यूएस नेवी चीफ ने भारत को लेकर दिया ऐसा बयान, गुस्से से भड़क उठेगा चीन

    अमेरिकी उद्योगपतियों को भारत आने का न्योता; पीयूष गोयल ने कहा- यह निवेश के लिए सबसे बेहतर जगह

    खबरें और भी