विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Politics: प्राइमरी चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर हटाया प्रतिबंध

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Tue, 05 Mar 2024 06:42 PM (GMT+05:30)

ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अमेरिकी जनता की जीत बताया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कोलोराडो इलिनोइस ...और पढ़ें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

वाशिंगटन, एपी। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन दावेदारी की दौड़ में आगे चल रहे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 16 राज्यों में होने वाले प्राइमरी चुनाव से पहले बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कैपिटल हिल मामले में ट्रंप पर चुनाव लड़ने से रोक हटाते हुए इसे राज्य के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया है। कहा, यह अधिकार कांग्रेस के पास है।

ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अमेरिकी जनता की जीत बताया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कोलोराडो, इलिनोइस, मेन समेत उन राज्यों में जहां ट्रंप को प्राइमरी चुनाव के दौरान बैलट पेपर से हटाने की कवायद चल रही थी, उस पर विराम लग गया है। हालांकि, इससे ट्रंप की मुश्किलें समाप्त नहीं हुई हैं, उन पर चार आपराधिक मामले चल रहे हैं। जिनपर निर्णय आना बाकी है।

कोलोरोडो की शीर्ष अदालत ने ट्रंप पर लगाया था रोक

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कोई भी राज्य संविधान के 14वें संशोधन का हवाला देते हुए, जिसमें सशस्त्र विद्रोह करने पर चुनाव लड़ने से वंचित करने का प्रविधान है, को लागू नहीं कर सकते। कोलोरोडो की शीर्ष अदालत ने छह, जनवरी 2021 को कैपिटल हिल हिंसा को उकसाने के आरोप में ट्रंप के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दिया था। इसमें 14वें संविधान संशोधन के खंड-3 का हवाला दिया गया था।

ट्रंप ने उत्तरी डकोटा काकस में जीत की हासिल 

दूसरी ओर, ट्रंप ने रिपब्लिकन उम्मीदवारी में निक्की हेली के विरुद्ध उत्तरी डकोटा काकस में सोमवार को जीत हासिल की है। यह सुपर ट्यूजडे यानी 16 राज्यों में पांच मार्च को होने वाले प्राइमरी चुनाव से पहले हौसला बढ़ाने वाला है। जिन राज्यों में पांच मार्च को चुनाव हो रहे हैं उसमें अलास्का, कैलिफोर्निया, वर्जीनिया आदि राज्य शामिल हैं। माना जा रहा है कि 16 राज्यों के प्राइमरी चुनाव के नतीजों से रिपब्लिकन उम्मीदवारी भी तय हो जाएगी। चुनावी सर्वे के अनुसार, इन चुनावों में ट्रंप हेली से आगे चल रहे हैं। इस तरह से राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट जो बाइडन और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के बीच फिर मुकाबला हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Trump vs Hailey: रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव जीतने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला उम्मीदवार बनीं निक्की हेली, ट्रंप से ज्यादा मिले वोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।