Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '400 पार' के नारे पर एनडीए में ही मतभेद! एकनाथ शिंदे के बाद एक और सहयोगी ने कहा- नुकसान हो गया

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 12 Jun 2024 02:06 PM (IST)

    KC Tyagi on 400 Paar Slogan जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि चार सौ पार वाले नारे को लेकर विपक्ष ने झूठा प्रचार किया कि अगर एनडीए को 400 से ज्यादा सी ...और पढ़ें

    भाजपा के 400 पार वाले नारे पर सीएम एकनाथ शिंदे के बाद केसी त्यागी ने प्रतिक्रिया दी है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    भाजपा के 400 पार वाले नारे पर सीएम एकनाथ शिंदे के बाद केसी त्यागी ने प्रतिक्रिया दी है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, नई दिल्ली। KC Tyagi On 400 Paar wala Nara। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की जा रही है। इसी बीच एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था 'अबकी बार 400 पार' के नारे से एनडीए को नुकसान पहुंचा है।

    विपक्ष ने जनता के बीच एक झूठा प्रचार कर दिया कि अगर एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीत जाती है तो संविधान में बदलाव किया जाएगा। जनता ने बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोगों के मन में यह बात बैठ गई और खामियाजा महाराष्ट्र में महायुति दल को उठाना पड़ा।

    केसी त्यागी ने दोहराई एकनाथ शिंदे की बात 

    एकनाथ शिंदे के इसी बात जेडीयू नेता केसी त्यागी ने दोहराई है। उन्होंने कहा कि 'चार सौ पार' वाले नारे को लेकर विपक्ष ने झूठा प्रचार किया  कि अगर एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिल जाएगी तो संविधान में बदलाव किया जाएगा। इससे पहले केसी त्यागी ये बात बोल चुके हैं कि अग्निवीर योजना की वजह से लोगों में आक्रोश है।

    महाराष्ट्र में भाजपा को मिली सिर्फ 9 सीटें

    महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में भाजपा के खाते में सिर्फ 9 सीटें मिली। एनसीपी शरद पवार गुट ने 8 सीटें जीती। कांग्रेस को 13 सीटें मिली। शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट को 7 सीटें मिली। एनसीपी (अजित पवार) गुट को एक सीटें मिली। शिवसेना (उद्धव गुट) ने 9 सीटें जीती।

    खबरें और भी

    बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को महज 240 सीटें मिली है। मोदी सरकार को टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू के समर्थन से सरकार चलानी पड़ रही है।

    यह भी पढ़ें: '400 पार के नारे से हुआ नुकसान...', CM एकनाथ शिंदे ने बताया लोकसभा चुनाव में क्यों कम हुई बीजेपी की सीटें