Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: 'अनिल एंटनी जीतना नहीं चाहिए...', पूर्व रक्षा मंत्री अपने बेटे के खिलाफ ही कर रहे चुनाव प्रचार

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 09 Apr 2024 01:55 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 ए के एंटनी ने अपने बेटे के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि मेरे बेटे को चुनाव में हराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खि ...और पढ़ें

    पूर्व केंद्रीय मंत्रा ए के एंटनी ने अपने बेटे के खिलाफ चुनाव प्रचार किया।(फोटो सोर्स: जागरण)
    पूर्व केंद्रीय मंत्रा ए के एंटनी ने अपने बेटे के खिलाफ चुनाव प्रचार किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, तिरुवनंतपुरम। Lok Sabha Election 2024। कांग्रेस के दिग्गज नेता ए के एंटनी ने मंगलवार को अपने बेटे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, कुछ महीने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा का दामन थाम लिया था। अनिल एंटनी को भाजपा ने  केरल की पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

    कांग्रेस ही उनका धर्म है: ए के एंटनी

    ए के एंटनी ने अपने बेटे के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि मेरे बेटे को चुनाव में हराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली भाजपा पार्टी को हराना होगा। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण केरल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले एंटो एंटनी को जीतना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि उनके बेटे ने भाजपा में शामिल होकर गलती की। ए के एंटनी ने कहा की कांग्रेस की उनका धर्म है।

    पिछले साल कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

    बताते चलें कि पिछले साल अनिल एंटनी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। साल 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

    कौन हैं अनिल एंटनी?

    अनिल एंटनी टेक एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अनिल एंटनी ने 2007 में तिरुवनंतपुरम के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद मास्टर्स करने के लिए अमेरिका चले गए। अनिल ने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइंस एंड इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पीलीभीत में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, व‍िपक्ष पर क‍िया हमला; बोले- कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप