Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एजाज खान को मिले सिर्फ 155 वोट, रितेश देशमुख के भाई हारे या जीते; जानिए स्वरा भास्कर के पति का हाल

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 03:01 PM (IST)

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। अभी तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 132 सीटों पर आगे चल रही ह ...और पढ़ें

    Maharashtra elections result: अभिनेता एजाज खान को मिली करारी हार।
    Maharashtra elections result: अभिनेता एजाज खान को मिली करारी हार।

    HighLights

    1. अणुशक्ति नगर से फहाद अहमद चुनाव हारे।
    2. सना मलिक ने 3378 मतों से दर्ज की जीत।
    3. वर्सोवा सीट पर एजाज खान भी चुनाव हारे।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। अभी तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 132 सीटों पर जीत चुकी है। 57 सीटों पर शिवसेना ने जीत हासिल की है। 41 सीटों पर अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने जीत दर्ज करके तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाविकास अघाड़ी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है। कांग्रेस 16, शिवसेना (यूबीटी) 20 और एनसीपी (एसपी) 10 सीटों पर जीती है। मगर आइए जानते हैं महाराष्ट्र की कुछ चर्चित सीटों का हाल?

    स्वरा भास्कर के पति हारे

    अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नवाब मलिक की बेटी सना मालिक चुनाव जीत गई हैं। अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। जवाब में चाचा शरद पवार ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को उतारा। यहां सना मलिक 3378 मतों से जीत मिली। स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को कुल 45963 मत मिले। 

    वर्सोवा विधानसभा सीट: एजाज खान चुनाव हारे

    महाराष्ट्र की वर्सोवा विधानसभा सीट की चर्चा खूब है। दरअसल, यहां से फिल्म अभिनेता एजाज खान ने चुनाव लड़ा। चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया। मगर एजाज खान को सिर्फ 155 वोट ही मिले। इस सीट पर शिवसेना (यूबीटी) के हरून खान 1600 मतों से चुनाव जीते। दूसरे स्थान पर भाजपा की डॉ. भारती लावेकर रहीं। एजाज के इंस्टाग्राम पर 56 लाख फालोअर हैं।

    रितेश देशमुख के भाइयों का क्या हुआ?

    लातूर शहर विधानसभा सीट भी चर्चित सीटों में से एक है। यहां से फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख के भाई अमित देशमुख चुनाव मैदान में हैं। अमित अभी 8560 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा की डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर हैं। वहीं लातूर ग्रामीण विधानसभा सीट पर रितेश देशमुख के दूसरे भाई धीरज देशमुख पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के रमेश काशीराम कराड 1785 मतों से आगे हैं।

    खबरें और भी

    जीशान सिद्दीकी 7415 मतों से पीछे

    बांद्रा ईस्ट विधानसभा सीट से जीशान सिद्दीकी पीछे चल रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशी वरुण सतीश सरदेसाई पहले स्थान पर हैं। वरुण 7415 मतों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि जीशान सिद्दीकी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। पिछले महीने बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 2019 में जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता था। हालांकि इस विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अजित पवार की पार्टी का दामन थाम लिया था।

    यह भी पढ़ें: महायुति की जीते के वे सात फैक्‍टर, जिन्‍होंने MVA का किया सूपड़ा साफ

    यह भी पढ़ें: '99 फीसदी कैसे चार्ज हो सकती है', पति फहाद हारे तो स्‍वरा भास्‍कर ने EVM पर फोड़ा ठीकरा; कितने वोटों से जीतीं सना मलिक?