Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आंसू काम नहीं करेंगे', अजित पवार ने भतीजे रोहित पवार पर कसा तंज; बोले- जिसे मैंने राजनीति सिखाई वो आज मुझपर ही कर रहे हमला

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 06 May 2024 11:58 AM (IST)

    Supriya Sule vs Sunetra Pawar बारामती में सुप्रिया सुले बनाम सुनेत्रा पवार की जंग में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने भतीजे पर हमला बोला ...और पढ़ें

    Supriya Sule vs Sunetra Pawar रोहित पवार पर अजित का तंज।
    Supriya Sule vs Sunetra Pawar रोहित पवार पर अजित का तंज।

    एजेंसी, मुंबई। Supriya Sule vs Sunetra Pawar लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में महाराष्ट्र की हॉट सीट बारामती में वोटिंग होनी है। यहां पवार बनाम पवार की लड़ाई देखी जा रही है। यहां उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार के समर्थन में रैली करते हुए शरद पवार और भतीजे रोहित पर तंज सकते देखे गए।

    रोहित के भावुक होने पर कसा तंज

    दरअसल, बारामति सीट (Lok sabha election 2024) से मौजूदा सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को अजित की पत्नी सुनेत्रा टक्कर दे रही हैं। सुनेत्रा के पक्ष में प्रचार करते हुए अजित पवार ने बीते दिन रोहित पवार के भावुक होने का मजाक उड़ाया। रोहित को हाल ही में सुप्रिया सुले के समर्थन में एक भाषण के दौरान भावुक होते हुए देखा गया था, जिसपर अजित ने तंज कसा।

    भावनाओं से खेलने की कोशिश कर रहे रोहित

    उपमुख्यमंत्री अजित ने कहा, "मैंने आपसे कहा था कि कोई आपकी भावनाओं से खेलने की कोशिश करेगा, लेकिन ऐसी हरकतें काम नहीं करतीं।'' अजित पवार ने कहा कि वह आलोचना पर ध्यान नहीं देते और विकास को ही अपनी एकमात्र प्राथमिकता मानकर काम करते रहते हैं। 

    बता दें कि इस चरण में महाराष्ट्र में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से बारामती सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। यहां एनसीपी के संरक्षक शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के बीच लड़ाई मानी जा रही है।

    खबरें और भी

    रोहित पवार हो गए थे भावुक

    इससे पहले, सुप्रिया सुले के समर्थन में एक सार्वजनिक रैली के दौरान रोहित पवार भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि जब पार्टी विभाजित हो गई, तो मैं कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ (शरद) पवार से मिला और उन्होंने मुझसे कहा कि जब तक हमारी पार्टी के युवा नेतृत्व न ले लें, मैं अपनी आंखें बंद नहीं करूंगा। रोहित ने कहा कि मैं ये सब सुनकर भावुक हो गया था।