Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Udhayanidhi Remarks: 'कुछ लोगों को कभी सुधारा नहीं जा सकता', उदयनिधि की विवादित टिप्पणी पर बोले अन्नामलाई

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 07:09 PM (IST)

    उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान पर सियासम थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर तमिलनाडु सरकार और उदयनिधि स्टालिन पर ...और पढ़ें

    Udhayanidhi Remarks: 'कुछ लोगों को कभी सुधारा नहीं जा सकता', उदयनिधि की विवादित टिप्पणी पर बोले अन्नामलाई (फाइल फोटो)
    Udhayanidhi Remarks: 'कुछ लोगों को कभी सुधारा नहीं जा सकता', उदयनिधि की विवादित टिप्पणी पर बोले अन्नामलाई (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. उदयनिधि स्टालिन पर के. अन्नामलाई ने साधा निशाना।
    2. देश की जनता देगी ऐसे लोगों को जवाब- अन्नामलाई

    चेन्नई, एजेंसी। Udhayanidhi Stalin Remarks: उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान पर सियासम थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर तमिलनाडु सरकार और उदयनिधि स्टालिन पर हमलावर रूख अपनाए हुए है। इस बीच तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने एक बार फिर उदयनिधि स्टालिन पर हमला बोला है।

    कुछ लोगों को कभी सुधारा नहीं जा सकता- अन्नामलाई

    के. अन्नामलाई ने कहा कि कुछ लोगों को कभी सुधारा नहीं जा सकता है। वे किसी भी धर्म को अपमानित करके और उसके बारे में बोलकर रातोंरात मशहूर होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद से राजनीति में नहीं आए हैं बल्कि वे एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका ताल्लुक राजनीति से है।

    यह भी पढ़ें- 'DMK का मतलब ही डेंगू-मलेरिया और कोसू, इसका खात्मा करना होगा'; भाजपा ने सनातन विवाद में बोला हमला

    देश की जनता देगी जवाब- अन्नामलाई

    के. अन्नामलाई ने आगे कहा कि हमारा मानना है कि देश की जनता और यहां का कानून है अंतिम न्यायाधीश हैं। क्योंकि वे बिना सजा दिए जाने नहीं देगी।

    मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने क्या दिया था बयान?

    बता दें कि तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म का विरोध करने के बजाए इसे समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'अपनी मां को मंदिर जाने से रोक कर दिखाएं', सनातन धर्म वाले बयान के बाद अन्नामलाई का उदयनिधि को चैलेंज