Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सीएम अरविंद केजरीवाल बोल रहे झूठ', BJP में शामिल होने के दावे पर अर्जुन राम मेघवाल बोले- शराब घोटाले में उनके भी है लिंक

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 11:06 AM (IST)

    Arjun Ram Meghwal On Arvind Kejriwal दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि बीज ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (फोटो एएनआई)
    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दावे पर बीजेपी का हमला।
    2. अर्जुन राम मेघवाल ने अरविंद केजरीवाल के दावे को बताय झूठा।

    एएनआई, नई दिल्ली। Arjun Ram Meghwal On Arvind Kejriwal; दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के दावे को झूठा बताया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं।

    अरविंद केजरीवाल के दावे को बताय झूठा

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाजपा में शामिल होने के दावे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं, शराब घोटाला मामले में उनके लिंक भी होंगे, इसलिए एजेंसी उनकी जांच कर रही है। उनके मंत्री इतने दिनों से जेल में हैं, वह अदालत जा रहे हैं। इसका मतलब है कि मामला गंभीर है।

    पीएम मोदी की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है- अर्जुन राम

    अर्जुन राम मेघवाल ने झारखंड के सियासी घटनाक्रम पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है, अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल है और केंद्रीय एजेंसी जांच नहीं करें तो ऐसा नहीं हो सकता है। केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई बार बुलाया था और अगर वह भ्रष्टाचार में शामिल नहीं थे तो उन्हें ईडी के सामने पेश होना चाहिए था।

    यह भी पढ़ें- 'BJP पूरे देश में लागू नहीं कर सकती UCC', AIUDF विधायक का केंद्र पर हमला; बहुविवाह विधेयक पर असम के सीएम से पूछा सवाल

    यह भी पढ़ें- 'भाजपा में नहीं जाऊंगा, चाहे कुछ भी हो जाये...', CM अरविंद केजरीवाल बोले- जब तक जनता साथ, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

    खबरें और भी