Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुद को कानून से ऊपर समझते हैं अहंकारी राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की मंशा पर उठाए सवाल

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 20 Dec 2024 05:40 AM (IST)

    संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की की घटना को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार न केवल गैरजिम्मेदाराना है बल्कि संस ...और पढ़ें

    अनुराग ठाकुर बोले- यह वही राहुल जिन्होंने फाड़ा था अपनी ही सरकार का अध्यादेश (फोटो- सोशल मीडिया)
    अनुराग ठाकुर बोले- यह वही राहुल जिन्होंने फाड़ा था अपनी ही सरकार का अध्यादेश (फोटो- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. अहंकार के कारण घायल सांसदों से मिले बिना ही चले गए नेता प्रतिपक्ष
    2. अनुराग ठाकुर बोले- यह वही राहुल जिन्होंने फाड़ा था अपनी ही सरकार का अध्यादेश

     एएनआइ, नई दिल्ली। संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की की घटना के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अहंकारी होने और कानून से ऊपर होने की भावना के कारण उसकी अवहेलना करने का आरोप लगाया।

    ठाकुर ने पत्रकारों से कहा, ''आज संसद में एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसे कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी ने अंजाम दिया। कांग्रेस और राहुल को कानून तोड़ने की आदत है। राहुल का अहंकार उन्हें यह विश्वास दिलाता है कि वह कानून से ऊपर हैं। घटना के बावजूद राहुल का अहंकार बरकरार रहा और वह घायल सांसदों से मिले बिना ही चले गए।'

    भाजपा सांसद ने कहा, 'राहुल गांधी का व्यवहार न केवल गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि संसदीय मर्यादा और कानून-व्यवस्था को भी चुनौती देता है। यह वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने अपनी ही सरकार के अध्यादेश को फाड़ दिया था। ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहब आंबेडकर का बार-बार अपमान किया। जब कांग्रेस हर दिन विरोध करती है, तो कोई उनसे सवाल नहीं करता। जब भाजपा सांसदों ने विरोध किया, तो राहुल गांधी और उनके साथियों ने जबरन घुसकर धक्का-मुक्की की।' उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का आचरण जानबूझकर किया गया और दुर्भावनापूर्ण था।

    सांसद नहीं कर पाएंगे संसद भवन के गेट पर प्रदर्शन

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी दल के सांसद को संसद भवन के किसी गेट पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाए। संसद भवन के मकर द्वार पर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी सांसदों के बीच आज सुबह हुई अफरा तफरी और हंगामे के बाद यह निर्देश जारी किए गए हैं।

    खबरें और भी

    स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को निर्देश जारी किए हैं कि वे संसद के किसी भी प्रवेश द्वार को अवरुद्ध न करें या वहां विरोध प्रदर्शन न करें।

    राहुल गांधी ने शारीरिक बल का प्रयोग किया: भाजपा

    बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीआर आंबेडकर को लेकर कई गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में जमकर हंगामा किया था। हंगामे के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की झड़प हो गई। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर शारीरिक बल का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। धक्कामुक्की में दो भाजपा सांसद घायल हो गए।

    यह भी पढ़ें- 'सांसद नहीं कर पाएंगे संसद भवन के गेट पर प्रदर्शन' धक्का मुक्की कांड के बाद स्पीकर ओम बिरला का आदेश