विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रो कर मेरी मां से कहा...', राहुल गांधी ने इस दावे से BJP नेता को था घेरा? चव्हाण ने अब किया पलटवार

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 18 Mar 2024 01:52 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2024 02:08 PM (IST)

मुंबई में आयोजित आई. एन.डी.आई. गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने बिना नाम लिए भाजपा नेता अशोक चव्हाण पर ...और पढ़ें

भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी के बयान का जवाब दिया।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी के बयान का जवाब दिया।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. मुंबई के शिवाजी पार्क में विपक्षी गठबंधन की हुई विशाल रैली।
  2. राहुल गांधी ने बिना नाम लिए अशोक चव्हाण पर साधा निशाना।

एएनआई,नांदेड़। Rahul Gandhi। मुंबई के शिवाजी पार्क में आई.एन.डी.आई. गठबंधन ने रविवार को अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस मेगा रैली में कई विपक्षी दल शामिल हुए।  रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा नेता और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) पर बिना नाम लिए एक बड़ा आरोप लगा दिया।

उन्होंने कहा,"मैं नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन इस राज्य के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ दी। रोते हुए उन्होंने मेरी मां से कहा, 'सोनिया जी, मुझे कहने में शर्म आ रही है, मुझमें इन लोगों से लड़ने की ताकत नहीं है और मैं जेल नहीं जाना चाहता।"

राहुल गांधी की टिप्पणी निराधार: अशोक चव्हाण

राहुल गांधी के इस बयान पर आज (18 मार्च) राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता ने कहा, उन्होंने (राहुल गांधी) किसी का नाम नहीं लिया। फिर भी अगर वह मुझ पर कोई टिप्पणी करना चाहते हैं तो यह अतार्किक और निराधार है।" मैंने जबतक पार्टी (कांग्रेस) से इस्तीफा से नहीं दिया था,तबतक मैं पार्टी के लिए काम कर रहा था।

उन्होंने आगे कहा," यह भी झूठ है कि मैं दिल्ली में सोनिया गांधी से मिला हूं न ही उनके सामने अपनी कोई बात रखी है। ये टिप्पणियां तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। यह सब एक राजनीतिक स्टंट है।"

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने केंद्र सरकार पर चीन से स्पर्धा करने वाले लघु उद्योगों को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जीएसटी एवं नोटबंदी के कारण देश में रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं। सरकार छोटे उद्यमियों एवं कारोबारियों को खत्म करना चाहती है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि इस सबके विरुद्ध आपको खड़ा होना होगा। क्योंकि आप ही भारत माता है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समाप्ति पर क्या बोले राहुल गांधी?

पिछले दो महीने तक चली न्याय यात्रा का समापन हो चुका है। मणिपुर से न्याय यात्रा की शुरुआत हुई थी, जिसकी समाप्ति मुंबई में हुई। यात्रा की समाप्ति पर राहुल गांधी ने लिखा,भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है, पर यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है! यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा। मैं देशवासियों की उम्मीदों भरी आंखों में छिपे छोटे-छोटे सपनों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं।

इस यात्रा से मेरा विश्वास और दृढ़ हुआ कि देश की पहली ज़रूरत न्याय है और हर वर्ग को समर्पित कांग्रेस के 5 न्याय ही संकटकाल से गुजर रहे भारत की संजीवनी है। आज चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, अब चैन से तभी बैठना, जब अन्याय का पर्याय बन चुकी इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देना।

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: मुंबई में I.N.D.I.A. का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- देश में जानबूझकर फैलाया जा रहा द्वेष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।