Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assembly Election 2023: सात नवंबर से नहीं दिखा सकेंगे एग्जिट पोल, चुनाव आयोग ने लगाई रोक; इस डेट से मिलेगी मंजूरी

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 11:00 PM (IST)

    कुछ ही दिनों बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। एमपी राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। इसी बीच ...और पढ़ें

    चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल पर कुछ दिनों की रोक लगाई है (फाइल फोटो)
    चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल पर कुछ दिनों की रोक लगाई है (फाइल फोटो)

    एजेंसी, नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सात नवंबर की सुबह सात बजे से 30 नवंबर की शाम साढ़े छह बजे तक एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगा दी। इस संबंध में आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की।

    एग्जिट पोल एक सर्वेक्षण है जो लोगों द्वारा उम्मीदवारों को वोट देने के तुरंत बाद किया जाता है। यह सर्वे राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों के लिए समर्थन का आकलन करने में मदद करता है।

    एक साल की कैद और जुर्माने का प्रावधान

    निर्वाचन आयोग ने चुनावी कानून के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि धारा के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर संबंधित को एक साल की कैद अथवा जुर्माने अथवा दोनों से दंडित किया जाएगा। इस सजा को दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें:

    'तेलंगाना कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के एक दर्जन उम्मीदवार' CM चंद्रशेखर राव ने उड़ाया कांग्रेस का मजाक

    कहां कब होंगे विधानसभा चुनाव?

    छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को चुनाव होगा। वहीं, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव होगा। मिजोरम में सात नवंबर, एमपी में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

    लागू है आदर्श आचार संहिता

    मतदान की तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, इन पांच राज्यों में करीब 16 करोड़ मतदाता वोट देने के पात्र हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    Telangana Election 2023: गारंटियों में उलझा तेलंगाना, किस पर भरोसा करें मतदाता; राजनीतिक दलों में वादों की होड़