Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Manifesto: 'आने वाले 1000 सालों तक...', भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर PM Modi ने जनता से की ये अपील

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 14 Apr 2024 04:12 PM (IST)

    आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया । भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी टैगलाइन के साथ जारी किया है । ...और पढ़ें

    भारत का भविष्य तय करने का सबसे अच्छा समय: PM Modi। फोटोः एपी।
    भारत का भविष्य तय करने का सबसे अच्छा समय: PM Modi। फोटोः एपी।

    एएनआई, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी टैगलाइन के साथ जारी किया है। इस घोषणापत्र को जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश द्वारा आज किए गए निर्णय और कार्य इसके भविष्य पर 1000 साल तक प्रभाव डालेंगे।  

    भारत का भविष्य तय करने का सबसे अच्छा समयः पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने घोषणापत्र जारी करने के बाद पार्टी मुख्यालय में नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने लाल किले से कहा था कि आने वाले 1000 वर्षों के लिए भारत का भविष्य तय करने का सबसे अच्छा समय यही है। उन्होंने आगे कहा कि  देश के सामने एक बार फिर अवसर है।  उन्होंने कहा कि हम इस युग में क्या कदम उठाते हैं और क्या निर्णय लेते हैं यह आने वाले एक हजार सालों में देश की दिशा और भविष्य तय करेंगे।

    तीन करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदीः प्रधानमंत्री

    उन्होंने संकल्प पत्र में वादा किया कि आने वाले समय में तीन करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी। उन्होंने लखपति दीदी पर बोलते हुए कहा कि आज भारत महिला नेतृत्व वाले विकास से दुनिया को प्रेरित कर रहा है। पिछले दस वर्षों में लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। हमने इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, खुदरा और पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। मोदी की गारंटी के तहत 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी।

    देश ने देखा चंद्रयान की सफलता

    प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद अपने संकल्प पत्र पर काम शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि सरकार पहले भी ऐसा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हमने चंद्रयान की सफलता देखी है और अब हम गगनयान का गौरव महसूस करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हम ओलंपिक की मेजबानी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः BJP और कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए क्या है खास, नारी शक्ति के लिए दोनों पार्टियों ने किए ये वादे

    यह भी पढ़ेंः BJP का संकल्प पत्र जारी करते हुए केजरीवाल पर PM का कटाक्ष, इशारों-इशारों में क्या बोल गए मोदी?