विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhagat Singh Birth Anniversary: हर किसी को पढ़नी चाहिए शहीद भगत सिंह से जुड़ी यें 10 किताबें

By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
Published: Thu, 28 Sep 2023 07:32 AM (IST)

भगत सिंह इतिहास के पन्नों में दर्ज एक ऐसे का क्रांतिकारी का नाम है जिन्होंने देश की आजादी के खातिर ...और पढ़ें

शहीद भगत सिंह से जुड़ी 10 किताबें। (फाइल फोटो)
शहीद भगत सिंह से जुड़ी 10 किताबें। (फाइल फोटो)

जागरण डिजिटल डेस्क: Bhagat Singh Birth Anniversary Special आज महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी भगत सिंह की 116वीं जयंती मनाई जा रही है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर का लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का फैसलाबाद कहा जाता है। भगत सिंह इतिहास के पन्नों में दर्ज एक ऐसे का क्रांतिकारी का नाम है, जिन्होंने देश की आजादी के खातिर मात्र 23 साल के उम्र में अपनी जान कुर्बान कर दी और हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ पर गए। उनकी कहानी हम बचपन से सुनते और पढ़ते आ रहे हैं। इनके जीवन से जुड़ी ऐसी किताबें जो बेहद चर्चित है और उसे हर किसी को एक बार पढ़नी चाहिए।

चलिए आपको ऐसी ही 10 किताबों के बारे में बताते हैं।

1. भगत सिंह की जेल डायरी

भगत सिंह ने ये किताब तब लिखी थी जब आजादी के समय अंग्रेजो ने उन्हें जेल में बंद कर रखा था। इस किताब में उन्होंने देश की आजादी के बारे में लिखा था। उन्होंने यह भी जिक्र किया था। ब्रिटिश हुकूमत से देश की आजादी कैसे छीनी जा सकती है।

2. मैं नास्तिक क्यों हूं

इस किताब में भगत सिंह ने ईश्वर की मौजूदगी को लेकर कई तर्कपूण सवाल उठाए थे। उन्होंने इस किताब में विश्व के निर्माण से लेकर, इंसान के जन्म और मानव जाति की दीनता का विश्लेषण किया है।

3.भगत सिंह और उनके साथियों के दस्तावेज

इस किताब में अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों में जकड़े भारत के उस दौर में अनकहे किस्से और दास्तान को बेहद करीब से लिखा गया है। इस किता में भगत सिंह की एक बात 'क्रांति की तलवार विचाोर की शान पर तेज होती है और यह क्रांति ईश्वर विरोधी हो सकती है लेकिन मनुष्य विरोधी नही।' आज भी लोगों के लिए प्ररेणास्त्रोत है।

4. मै भगत सिंह बोल रहा हूं

शहीद भगत सिंह ने जेल में रहते हुए एक डॉयरी लिखी थी, जिसके कुछ अंश को भगत सिंह के पौत्र यादविंद्र ने इस किताब के रूप में सहेजा। इस किताब में डॉयरी के अंश के साथ-साथ उनके जन्म से लेकर उनकी अंतिम पल के महत्वपूर्ण घटना क्रम शामिल है।

5. भगत सिंह की फांसी का सच

इस किताब को मशहूर पत्रकार, लेखक और राजनीतिज्ञ कुलदीप नैयर ने लिखी है। इसमें शहीद भगत सिंह के साथ फांसी पर चढ़ने वाले शहीद सुखदेव के टिप्पणियों का उल्लेख किया गया है। इसमें लाहोर साजिश केस के विवरण का भी उल्लेख है।

6. मेरा रंग दे बसंती चोला

यह किताब शहीद भगत सिंह पर लिखी चर्चित किताबों में से एक है। इसे मालविंदर जीत सिंह वड़ैच ने लिखा है। इस किताब में शहीद भगत सिंह के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और फांसी के फंदे पर चढ़ने तक की कहानी है।

7. सरदार भगत सिंह

इस किताब को राजवंती मान ने लिखा है। इसमें दमन और क्रूरता शहीद भगत सी जुड़े अनसुने किस्सों का जिक्र है। जिसे लोगों को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।

8. लेटर टू माय फादर

इस किताब में शहीद भगत सिंह ने अपने पिता सरदार किशन सिंह सन्धू को लिखे पत्र का जिक्र है, जिसे उन्होंने जेल से अपने पिता को लिखा था। उस दौरान अंग्रेजी पुलिस अधिकारी सॉन्डर्स की हत्या का मामला अदालत में चल रहा था।

9. एन इंट्रोडक्शन ऑफ द ड्रीमलैंड

शहीद भगत सिंह इस किताब में एक कविता संग्रह लिखा था, जो लाला राम सरन दास के कहने पर लिखा था। इस किताब का संपादन मालविंदर जीत सिंह वड़ैच ने किया है।

10. टू यंग पॉलिटिकल वर्कर

इस किताब में शहीद भगत सिंह द्वारा 2 फरवरी 1931 को लिखे गए दस्तावेज के अंश है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस आंदोलन को लेकर अपनी राय रखी थी।

यह भी पढ़ेंः YouTube Fanfest India 2023: PM मोदी ने स्वच्छता का दिया मंत्र, बोले- हम सब मिलकर ला सकते हैं बड़ा परिवर्तन