विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: सोनिया भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मैसुरु पहुंची, राहुल गांधी ने दो दिन का लिया ब्रेक

By AgencyEdited By: Krishna Bihari Singh
Updated: Mon, 03 Oct 2022 11:24 PM (IST)

कर्नाटक के मैसुरु शहर पहुंची कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का पार्टी नेताओं ने भव्‍य स्‍वागत किया। सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक की जमीं से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगीं। वहीं राहुल गांधी ने दो दिनों का ब्रेक लिया है।

कर्नाटक पहुंची कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। (ANI Photo)
कर्नाटक पहुंची कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। (ANI Photo)

मैसुरु, आइएएनएस। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार को कर्नाटक के मैसुरु शहर में पहुंच गई हैं। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्दरमैया ने मैसुरु के मंडाकली एयरपोर्ट पर सोनिया का स्वागत किया। शिवकुमार ने बताया कि सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगीं।

राहुल गांधी ने लिया ब्रेक

पदयात्रा छह अक्टूबर को जहां से भी शुरू होगी, वह उसमें शामिल होंगीं। राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी पांच अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेंगे। वह भी छह अक्टूबर को भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगे। शिवकुमार ने बताया कि राहुल गांधी ने दशहरा और नवरात्र के चलते दो दिन का ब्रेक लिया है। इसके अलावा, सोनिया गांधी के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। मौसम ठीक रहा तो वह मेदिकेरी में रुकेंगी, अन्यथा वह मैसुरु में ही ठहरेंगीं।

सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी ने लंबे समय से पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पांच महीने चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन वह इसमें शामिल होने वाली हैं।

धार्मिक सद्भाव भारत की प्रगतिशील भविष्य की नींव

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मैसुरु स्थित मंदिर जाकर देवी चामुंडेश्वरी के दर्शन किए। चामुंडी पर्वत पर स्थित इस प्राचीन मंदिर में मैसुरु के शाही परिवार की गहरी आस्था है। राहुल ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हिंदी में ट्वीट कर कहा, 'धार्मिक सद्भाव भारत की शांतिपूर्ण और प्रगतिशील भविष्य की नींव हैं।' लोगों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल कर्नाटक में 62 किमी, 523 किमी केरल में पैदल चल चुके हैं। राहुल इस पदयात्रा के दौरान कुल 3,570 किलोमीटर पैदल चलेंगे। 

यह भी पढ़ें- Congress President Election: शशि थरूर ने खड़गे की इस बात पर जताई सहमति, G-23 के अस्तित्व को नकारा

यह भी पढ़ें- Congress President Election: कांग्रेस में सभी भाजपा से लड़ना चाहते हैं, आपस में नहीं : शशि थरूर